बहन की सहेली को प्रेम जाल में फंसाकर यौन शोषण?, स्कूल संचालक सरोज महतो ने किया हैवानियत, अश्लील फोटो बनाकर कई महीने तक रेप?

By एस पी सिन्हा | Updated: May 16, 2026 16:35 IST2026-05-16T16:34:04+5:302026-05-16T16:35:27+5:30

मधुबनीः 25 वर्षीय लड़की का अपने सहेली से मिलने जुलने के क्रम में स्कूल संचालक से बातचीत शुरू हुआ जो धीरे-धीरे प्रेम-प्रसंग तक पहुंच गया.  

Madhubani Sexually exploiting sister's friend trapping her love trap sex kar raha tha School director Saroj Mahato brutality obscene photos raped several months bihar | बहन की सहेली को प्रेम जाल में फंसाकर यौन शोषण?, स्कूल संचालक सरोज महतो ने किया हैवानियत, अश्लील फोटो बनाकर कई महीने तक रेप?

सांकेतिक फोटो

Highlightsस्कूल संचालक की पहचान सोठगांव निवासी सरोज महतो उर्फ अविनव के रूप में हुई है.संचालक लड़की का अश्लील फोटो बनाकर कई महीने से यौन शोषण कर रहा था.संचालक ने लड़की के साथ कई बार शारीरिक संबंध भी बनाए.

मधुबनीः बिहार में मधुबनी जिले के हरलाखी थाना क्षेत्र के सोठगांव से एक शर्मनाक घटना सामने आई है, जहां लड़की का यौन शोषण और अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया. लड़की का वीडियो वायरल करने के आरोप में निजी स्कूल संचालक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. संचालक पर आरोप है कि वह अपनी बहन की सहेली को प्रेम जाल में फंसाकर यौन शोषण कर रहा था. प्राप्त जानकारी के अनुसार गिरफ्तार स्कूल संचालक की पहचान सोठगांव निवासी सरोज महतो उर्फ अविनव के रूप में हुई है.

25 वर्षीय लड़की का अपने सहेली से मिलने जुलने के क्रम में स्कूल संचालक से बातचीत शुरू हुआ जो धीरे-धीरे प्रेम-प्रसंग तक पहुंच गया. इस बीच संचालक ने लड़की के साथ कई बार शारीरिक संबंध भी बनाए. संचालक लड़की का अश्लील फोटो बनाकर कई महीने से यौन शोषण कर रहा था.

जब लड़की को स्कूल संचालक का कई अन्य लड़कियों से भी अवैध संबंध का पता चला तो लड़की ने स्कूल संचालक से संबंध तोड़ने का मन बना लिया. इससे नाराज संचालक ने लड़की का अश्लील फोटो वायरल कर दिया. पीड़ित लड़की स्कूल संचालक से तंग आकर अपने परिजनों को सारी बात बता दी.

लड़की के पिता संचालक के घर पहुंचकर उसकी करतूत उसके परिजनों को बताकर फोटो डिलीट करने को कहा. मगर, संचालक के परिजनों ने लड़की के पिता के साथ गाली-गलौज और दुर्व्यवहार कर भगा दिया. वहीं, पीड़िता के परिजनों ने एफआईआर दर्ज कराया है. पुलिस ने कार्रवाई कर स्कूल संचालक को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस मामले में संलिप्त अन्य लोगों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है.

Web Title: Madhubani Sexually exploiting sister's friend trapping her love trap sex kar raha tha School director Saroj Mahato brutality obscene photos raped several months bihar

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे