आप लोग तब हंसते थे शौचालय से क्या होगा?, विधानसभा में सीएम योगी ने कहा-आप लोगों के आचरण को देखकर गिरगीट भी?

By सतीश कुमार सिंह | Updated: April 30, 2026 12:05 IST2026-04-30T11:53:25+5:302026-04-30T12:05:18+5:30

अब देश में 10 करोड़ महिलाओं को LPG के मुफ्त कनेक्शन उपलब्ध कराए गए... देश में 50 करोड़ महिलाओं को 5 लाख रुपये तक की आयुष्मान भारत योजना के तहत सुविधा का लाभ भी प्रधानमंत्री ने दिया।

CM Yogi said assembly people used laugh then, what will happen toilets changed your colour there should be 33% reservation, then why did you oppose it see video | आप लोग तब हंसते थे शौचालय से क्या होगा?, विधानसभा में सीएम योगी ने कहा-आप लोगों के आचरण को देखकर गिरगीट भी?

file photo

Highlightsआप लोग कह रहे हैं कि 33% आरक्षण होना चाहिए तो फिर सदन में विरोध क्यों किया?भारत में 4 करोड़ गरीबों को गरीब आवास का लाभ मिला है। कांग्रेस के समय में LPG के सिलेंडर नहीं मिलते थे, डंडे जरूर मिल जाते थे...

लखनऊ: उत्तर प्रदेश विधानसभा सत्र का आयोजन हो रहा है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जब 2017 में उत्तर प्रदेश में डबल इंजन की सरकार आई तो हमने प्रदेश में 1.5 वर्ष के अंदर 2 करोड़ से अधिक शौचालय बनाए हैं। आप लोग तब हंसते थे कि शौचालय से क्या होगा? आप (सपा) खुद को समाजवादी कहते हैं मगर आप लोग आधी आबादी की प्रगति और गरिमा के लिए संवेदनशील नहीं दिखाई देते हैं। आप लोगों ने यहां रंग बदल लिया है। आप लोग कह रहे हैं कि 33% आरक्षण होना चाहिए तो फिर सदन में विरोध क्यों किया?

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विधानसभा के विशेष सत्र में कहा, "आप लोगों के आचरण को देखकर गिरगीट भी शर्मा जाएगा कि सदन में आचरण कैसा और यहां आचरण कैसा? गिरगीट भी शर्मा जाएगा। दिल्ली से लखनऊ पहुंचते-पहुंचते जब आधी आबादी के आक्रोश को झेलना पड़ रहा है तो यहां आप रंग बदल रहे हैं। फिर सदन में विरोध क्यों किया?"

भारत में 4 करोड़ गरीबों को गरीब आवास का लाभ मिला है। कांग्रेस के समय में LPG के सिलेंडर नहीं मिलते थे, डंडे जरूर मिल जाते थे... अब देश में 10 करोड़ महिलाओं को LPG के मुफ्त कनेक्शन उपलब्ध कराए गए... देश में 50 करोड़ महिलाओं को 5 लाख रुपये तक की आयुष्मान भारत योजना के तहत सुविधा का लाभ भी प्रधानमंत्री ने दिया। 80 करोड़ लोग मुफ्त में राशन की सुविधा का लाभ प्राप्त कर रहे हैं।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि यह विशेष सत्र समाजवादी पार्टी और भारतीय भारतीय गठबंधन के महिला विरोधी आचरण की निंदा करने वाला विशेष प्रस्ताव पारित करने के लिए बुलाया गया है। कांग्रेस, समाजवादी पार्टी गठबंधन जो अपनी महिला विरोधी छवि के लिए कुख्यात हैं।

किसी भी तरह से इस संशोधन को लागू होने से रोकने की कोशिश कर रहे थे। आज उत्तर प्रदेश विधानसभा का यह सत्र इसी मुद्दे पर चर्चा करने के लिए बुलाया गया है। मैं विधायक दल के सदस्यों से इस चर्चा में भाग लेने की अपील करता हूं। यदि समाजवादी पार्टी और कांग्रेस में नैतिक साहस है, तो उन्हें भाग लेना चाहिए।

यह बताना चाहिए कि उन्होंने संशोधन विधेयक का विरोध क्यों किया। इसके पीछे उनका मकसद क्या था? यदि उन्हें लगता है कि उनके नेताओं ने गलत किया है, तो उन्हें माफी मांगनी चाहिए या इसकी निंदा करते हुए यह प्रस्ताव पारित करना चाहिए।

Web Title: CM Yogi said assembly people used laugh then, what will happen toilets changed your colour there should be 33% reservation, then why did you oppose it see video

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे