वेणुगोपाल पर हमला हुआ, अब कुछ नहीं किया जा सकता?, एमके राघवन ने कहा-कुछ लोग बहुत खुश?

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 16, 2026 14:14 IST2026-05-16T14:13:51+5:302026-05-16T14:14:58+5:30

राघवन ने कहा, “उन पर (वेणुगोपाल पर) हमला हुआ है और अब कुछ नहीं किया जा सकता। कुछ लोगों को इससे संतुष्टि मिल सकती है, उन्हें मिलने दें।”

congress kc Venugopal attacked can nothing be done now MK Raghavan said some people got satisfaction, let them meet | वेणुगोपाल पर हमला हुआ, अब कुछ नहीं किया जा सकता?, एमके राघवन ने कहा-कुछ लोग बहुत खुश?

file photo

Highlightsतिरुवनंतपुरम पहुंचने पर वेणुगोपाल ने कहा था कि उनके खिलाफ चलाए गए अभियान से ‘पूरी तरह टूट चुके’ हैं।राघवन ने टिप्पणी करने से इनकार कर दिया। राघवन ने कहा कि घटनाओं की जांच कराएगी।

तिरुवनंतपुरम: कांग्रेस नेता एमके राघवन ने शनिवार को कहा कि जो लोग पार्टी महासचिव के. सी. वेणुगोपाल को निशाना बना रहे थे, उन्हें ऐसा करने से ‘आत्मसंतुष्टि’ मिल रही थी। राघवन यहां वेणुगोपाल के आवास पर उनसे मुलाकात के बाद पत्रकारों को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री पद के लिए वी. डी. सतीशन और रमेश चेन्निथला के साथ वेणुगोपाल के नाम पर विचार किया जा रहा था। इसके बाद वेणुगोपाल को विरोध रैलियों, फ्लेक्स बोर्ड और साइबर अभियान के जरिए आलोचनाओं का सामना करना पड़ा। ऐसी खबरें भी थीं कि विधानसभा चुनाव न लड़ने के बावजूद कांग्रेस के अधिकतर विधायकों ने वेणुगोपाल का समर्थन किया था। तिरुवनंतपुरम पहुंचने पर वेणुगोपाल ने कहा था कि उनके खिलाफ चलाए गए अभियान से वह ‘पूरी तरह टूट चुके’ हैं।

राघवन ने कहा, “उन पर (वेणुगोपाल पर) हमला हुआ है और अब कुछ नहीं किया जा सकता। कुछ लोगों को इससे संतुष्टि मिल सकती है, उन्हें मिलने दें।” जब उनसे पूछा गया कि इन आलोचनाओं के पीछे कौन था, तो उन्होंने सीधा जवाब नहीं दिया। क्या यह कांग्रेस के भीतर किसी गुट द्वारा सुनियोजित था, इस सवाल पर राघवन ने टिप्पणी करने से इनकार कर दिया। राघवन ने कहा कि घटनाओं की जांच कराएगी।

Web Title: congress kc Venugopal attacked can nothing be done now MK Raghavan said some people got satisfaction, let them meet

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे