VD Satheesan होंगे केरल के नए मुख्यमंत्री, कांग्रेस का बड़ा फैसला
By संदीप दाहिमा | Updated: May 14, 2026 12:38 IST2026-05-14T12:23:14+5:302026-05-14T12:38:55+5:30
Congress Kerala New CM: कांग्रेस ने वीडी सतीसन को केरल का मुख्यमंत्री नामित किया है। केरलम कांग्रेस अध्यक्ष सन्नी जोसेफ़ ने कहा, "ये बहुत अच्छा फैसला है, हम फैसले का स्वागत करते हैं..."

VD Satheesan होंगे केरल के नए मुख्यमंत्री, कांग्रेस का बड़ा फैसला
Vd Satheesan: वीडी सतीसन को कांग्रेस ने केरल का ख्यमंत्री नामित किया है। पार्टी का ये फैसला आने के बाद राज्य में हलचल देखने को मिल रही है। केरलमकांग्रेस के अध्यक्ष सन्नी जोसेफ ने इस फैसले का स्वागत किया और कहा की ये बहुत अच्छा निर्णय है। उन्होंने आगे कहा की वीडी सतीसन के नेतृत्व में राज्य में बेहतर काम होंगे और पारी भी मजबूत होगी। रिपोर्ट्स के अनुसार कांग्रेस का यह फैसला आगामी रणनीति और राज्य में संगठन को मजबूत करने की दिशा में अहम कदम मना जा रहा है।
#WATCH कांग्रेस ने वीडी सतीसन को केरल का मुख्यमंत्री नामित किया है। pic.twitter.com/Uf10Ohulmh
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 14, 2026
कांग्रेस महासचिव (संगठन) केसी वेणुगोपाल ने कहा, "अंतिम फैसला आ गया है, और कांग्रेस आलाकमान ने केरल सरकार के लिए मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार के तौर पर वीडी सतीशन को चुना है। मैं इस फैसले का पूरे दिल से स्वागत करता हूं। मैं वीडी सतीशन को इस पद के लिए बधाई देता हूं। मुझे लगता है कि केरल की जनता ने UDF के पक्ष में एक बड़ा जनादेश दिया है। वीडी सतीशन के नेतृत्व वाली सरकार, केरल की जनता की आकांक्षाओं और वादों को पूरा कर सकती है। निश्चित रूप से, हम केरल सरकार के साथ पूरी तरह से खड़े हैं।"
#WATCH दिल्ली: कांग्रेस महासचिव (संगठन) केसी वेणुगोपाल ने कहा, "अंतिम फैसला आ गया है, और कांग्रेस आलाकमान ने केरल सरकार के लिए मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार के तौर पर वीडी सतीशन को चुना है। मैं इस फैसले का पूरे दिल से स्वागत करता हूं। मैं वीडी सतीशन को इस पद के लिए बधाई देता हूं।… pic.twitter.com/hfhOjcTbVJ
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 14, 2026
#WATCH तिरुवनंतपुरम, केरलम: केरलम कांग्रेस अध्यक्ष सन्नी जोसेफ़ ने कहा, "ये बहुत अच्छा फैसला है, हम फैसले का स्वागत करते हैं..." https://t.co/wzcwM5qaTBpic.twitter.com/bCdDFFwZMt
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 14, 2026