Falta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो
By सतीश कुमार सिंह | Updated: May 19, 2026 16:08 IST2026-05-19T15:04:44+5:302026-05-19T16:08:03+5:30
Falta Assembly Constituency: फाल्टा उपचुनाव पर मंत्री दिलीप घोष ने कहा कि फाल्टा में अब टीएमसी का कोई अस्तित्व नहीं है।

Falta Assembly Constituency
फाल्टाः तृणमूल उम्मीदवार जहांगीर खान ने मंगलवार को घोषणा की कि वे अपना नामांकन वापस ले रहे हैं और फाल्टा उपचुनाव नहीं लड़ेंगे। यह घोषणा पुन: मतदान से दो दिन पहले हुई है। उपचुनाव के वोटों की गिनती 24 मई को होगी। भाजपा ने बंगाल में 207 सीटों के भारी बहुमत से जीत हासिल की और सुवेंदु अधिकारी को मुख्यमंत्री बनाकर राज्य में अपनी पहली सरकार बनाई। उन्होंने कहा कि मेरा उद्देश्य फाल्टा में शांति और सुरक्षा सुनिश्चित करना और इसका अधिकतम विकास करना है। मेरा सपना था 'सोनार फाल्टा'। हमारे मुख्यमंत्री फाल्टा के लोगों के लिए विशेष पैकेज उपलब्ध करा रहे हैं।
VIDEO | South 24 Parganas: Addressing a press conference, TMC leader Jahangir Khan said,
— Press Trust of India (@PTI_News) May 19, 2026
"I am the son of Falta and I want Falta to be at peace and grow. Our CM Suvendu Adhikari is giving a special package for the development of Falta, which is why I am separating myself from… pic.twitter.com/R95Lw7DpHo
West Bengal Chief Minister Suvendu Adhikari reacts to TMC candidate Jahangir Khan’s announcement of withdrawing his candidature during the ongoing Falta roadshow. https://t.co/zlONDiX8FOpic.twitter.com/Txmqj4WyVw
— Piyali Mitra (@Plchakraborty) May 19, 2026
Breaking: #JahangirKhan steps aside from Falta repoll.pic.twitter.com/YQZEc0eInK
— Bengal Metrics (@bengalmetrics) May 19, 2026
बंगाल के सीएम अधिकारी ने तृणमूल कांग्रेस के जहांगीर खान के, फाल्टा में फिर से होने जा रहा चुनाव नहीं लड़ने के फैसले पर कहा कि उन्हें कोई पोलिंग एजेंट नहीं मिल पाया जिसके कारण वह चुनाव लड़ने से पीछे हट गए। टीएमसी प्रवक्ता अरुप चक्रवर्ती ने कहा कि पता चला है कि जहांगीर खान फाल्टा में होने जा रहा पुन:चुनाव नहीं लड़ रहे हैं, नाम वापस लेने का कारण पता नहीं है।
As the Falta re polling date is coming closer…..
— Oxomiya Jiyori 🇮🇳 (@SouleFacts) May 19, 2026
West Bengal CM Dada @SuvenduWB holds massive Roadshow in Falta in support of Party candidate Debangshu Panda. He said yesterday that he wants peaceful re poll but with a win margin of 1 lakh. pic.twitter.com/ovDac8Mplz
पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले के फाल्टा विधानसभा क्षेत्र पर 21 मई को पुनर्मतदान होने वाला है। सहायक बूथों सहित सभी 285 मतदान केंद्रों पर इस महीने की 21 तारीख को नए सिरे से मतदान होगा। वोटों की गिनती 24 मई को होगी।
आयोग ने बताया कि यह निर्णय 29 अप्रैल को हुए मतदान के दौरान गंभीर चुनावी अपराधों और लोकतांत्रिक प्रक्रिया के बड़े पैमाने पर उल्लंघन की रिपोर्टों के बाद लिया गया है। पर्यवेक्षकों की रिपोर्टों में इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों से छेड़छाड़, मतदाताओं को डराना-धमकाना और मतदान नियमों का उल्लंघन जैसी गंभीर अनियमितताओं को उजागर किया गया है।
West Bengal | Ahead of the repoll in Falta on May 21, Jahangir Khan, the candidate of the Trinamool Congress, withdrew his candidature
— ANI (@ANI) May 19, 2026
He said, "My objective is to ensure peace and security in Falta, and to foster its maximum possible development. My vision was 'Sonar Falta.'… pic.twitter.com/7HnbKLAoht
Salt Lake, West Bengal: On Falta By-election, Minister Dilip Ghosh says, "There is no TMC left in Falta now. All the goons and the police who used to support them are no longer there. Earlier, votes were taken through threats and intimidation. Now there is no need to do that, and… pic.twitter.com/FBCpyKtERt
— IANS (@ians_india) May 19, 2026
इसी कारण मैं अपनी उम्मीदवारी वापस ले रहा हूं। मैंने फाल्टा के विकास और शांति के हित में अपनी उम्मीदवारी वापस ली है। कई बूथों पर मतपत्रों के बटनों को जानबूझकर काले टेप से ढक दिया गया था, जिससे सही ढंग से मतदान नहीं हो सका। अनाधिकृत व्यक्तियों को भी मतदान केंद्रों में प्रवेश करते और दूसरों की ओर से वोट डालते हुए पाया गया।
फाल्टा उपचुनाव पर मंत्री दिलीप घोष ने कहा कि फाल्टा में अब टीएमसी का कोई अस्तित्व नहीं है। उनके समर्थक गुंडे और पुलिस बल अब वहां नहीं हैं। पहले धमकियों और डरा-धमकाकर वोट लिए जाते थे। अब इसकी कोई जरूरत नहीं है, और जब हार निश्चित है, तो कोई वहां क्यों जाएगा?
🔴 #BREAKING | बंगाल में फलता विधानसभा सीट पर उपचुनाव, CM शुभेंदु अधिकारी ने किया रोड शो#WestBengal | @manogyaloiwal | @RittickMondalpic.twitter.com/iUKu8c0Xzn
— NDTV India (@ndtvindia) May 19, 2026