जदयू के कार्यक्रम में नीतीश कुमार के नाम पर फफक-फफक कर रो पड़े पूर्व मंत्री अशोक चौधरी, निशांत ने बंधाया ढ़ाढस

By एस पी सिन्हा | Updated: April 16, 2026 17:34 IST2026-04-16T17:34:29+5:302026-04-16T17:34:34+5:30

एक कार्यक्रम के दौरान एकबार फिर नीतीश कुमार का जिक्र आते ही फफक-फफक कर रो पड़े अशोक चौधरी। कार्यक्रम में मौजूद नीतीश कुमार बेटे निशांत कुमार ने उन्हें ढ़ाढस बंधाया।

Former Minister Ashok Choudhary broke down in tears at a JD(U) event while speaking of Nitish Kumar; Nishant offered him solace | जदयू के कार्यक्रम में नीतीश कुमार के नाम पर फफक-फफक कर रो पड़े पूर्व मंत्री अशोक चौधरी, निशांत ने बंधाया ढ़ाढस

जदयू के कार्यक्रम में नीतीश कुमार के नाम पर फफक-फफक कर रो पड़े पूर्व मंत्री अशोक चौधरी, निशांत ने बंधाया ढ़ाढस

पटना: बिहार के पूर्व मंत्री एवं जदयू के वरिष्ठ नेता अशोक चौधरी एकबार फिर पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को लेकर भावुक नजर आए। वे एक कार्यक्रम के दौरान एकबार फिर नीतीश कुमार का जिक्र आते ही फफक-फफक कर रो पड़े। कार्यक्रम में मौजूद नीतीश कुमार बेटे निशांत कुमार ने उन्हें ढ़ाढस बंधाया।

दरअसल पटना जदयू कार्यालय में गुरूवार को एक खास कार्यक्रम आयोजित किया गया, जहां नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार ने अपने पिता पर बनी शॉर्ट फिल्म ‘मेरा नेता मेरा अभिमान’ लॉन्च की। इस फिल्म में नीतीश कुमार के 20 वर्षों के कार्यकाल और उपलब्धियों को दिखाया गया है। इसी मौके पर उनके ऊपर आधारित एक गाना भी रिलीज किया गया, जिससे कार्यक्रम का माहौल और इमोशनल हो गया।

कार्यक्रम के दौरान अशोक चौधरी नीतीश कुमार का जिक्र करते हुए भावुक हो गए और उनकी आंखों से आंसू निकल पड़े। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार के साथ काम करने का अनुभव अलग ही था। उन्होंने यह भी कहा कि अगर नीतीश कुमार कुछ साल और काम करते तो बिहार और तेजी से विकास करता। अशोक चौधरी ने कहा कि नीतीश सिर्फ मुख्यमंत्री नहीं, बल्कि एक अभिभावक की तरह थे। 

वहीं, जब अशोक चौधरी भावुक हो गए तब निशांत कुमार ने आगे बढ़कर उनका कंधा थाम लिया और उनका मनोबल बढ़ाया। इस दृश्य ने वहां मौजूद लोगों को भी भावुक कर दिया। बिहार में नई सरकार बनने के बाद यह पहला मौका था जब निशांत कुमार सार्वजनिक रूप से सामने आए। इस दौरान मीडिया से बातचीत में निशांत कुमार ने कहा कि सम्राट चौधरी मेरे बड़े भाई हैं। उन्हें बधाई देता हूं। 

उन्होंने कहा कि वह सम्राट चौधरी के नेतृत्व में काम करेंगे और संगठन को मजबूत बनाएंगे। साथ ही उन्होंने विजय चौधरी को भी बधाई दी। निशांत कुमार ने कहा कि मेरे पिता जी और मेरा नई सरकार को पूरा सहयोग है। उन्होंने कहा कि मैं जनता के बीच जाऊंगा। पार्टी को मजबूत करने का काम करूंगा। उन्होंने कहा कि वह अपने पिता के अधूरे सपनों को पूरा करने के लिए काम करेंगे। 

उन्होंने यह भी कहा कि उनके पिता ने बिहार में जो बदलाव की नींव रखी है, वे उसे आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। बता दें कि नई सरकार में जहां सम्राट चौधरी मुख्यमंत्री बने हैं, वहीं विजय चौधरी और बिजेंद्र यादव को उपमुख्यमंत्री बनाया गया है। हालांकि, निशांत कुमार को इस पद के लिए मनाने की कोशिश हुई, लेकिन उन्होंने साफ मना कर दिया। बताया जा रहा है कि इसमें खुद नीतीश कुमार की इच्छा भी अहम रही।

Web Title: Former Minister Ashok Choudhary broke down in tears at a JD(U) event while speaking of Nitish Kumar; Nishant offered him solace

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे