अखिलेश यादव ने पूछा- इतनी जल्दी क्या है?, अमित शाह बोले-समाजवादी पार्टी सभी टिकट मुस्लिम महिलाओं को दे, हमें कोई आपत्ति नहीं?, वीडियो

By सतीश कुमार सिंह | Updated: April 16, 2026 12:49 IST2026-04-16T12:02:59+5:302026-04-16T12:49:07+5:30

नारी शक्ति का नया सवेरा! लोकसभा और विधानसभाओं में 33% आरक्षण के साथ, देश की बेटियां अब 'दर्शक' नहीं बल्कि निर्णयकर्ता बनेंगी।

women bill Akhilesh Yadav and the SP give all seats to Muslim women Amit Shah said in Parliament ​​what objection do we have? Video | अखिलेश यादव ने पूछा- इतनी जल्दी क्या है?, अमित शाह बोले-समाजवादी पार्टी सभी टिकट मुस्लिम महिलाओं को दे, हमें कोई आपत्ति नहीं?, वीडियो

file photo

Highlightsअखिलेश यादव ने पूछा कि जनगणना क्यों नहीं हो रही है। सोनिया गांधी ने कहा, "मेरी पार्टी ने अपनी स्थिति साफ कर दी है। आज विशेष सत्र बुलाया गया है।

नई दिल्लीः केंद्र सरकार ने गुरुवार को लोकसभा में महिला आरक्षण विधेयक पेश किया, जो संसद के चल रहे विशेष सत्र के दौरान एक महत्वपूर्ण विधायी कदम है। संसद विशेष सत्र में बहस शुरू हो गई। लोकसभा में गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि अखिलेश यादव और सपा दल सभी सीट मुस्लिम महिलाओं को दे दें?, हमें क्या आपति होगी। समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने लोकसभा में पूछा कि "इतनी जल्दी क्या है?" अमित शाह ने समाजवादी पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा, "समाजवादी पार्टी अपने सभी टिकट मुस्लिम महिलाओं को दे सकती है, हमें कोई आपत्ति नहीं है।"

लोकसभा में बोलते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, "अखिलेश यादव ने पूछा कि जनगणना क्यों नहीं हो रही है। मैं पूरे देश को बताना चाहता हूं कि जनगणना का प्रोसेस शुरू हो चुका है। सरकार ने जाति जनगणना कराने का फैसला किया है, और जाति के डेटा के साथ गिनती की जा रही है। अगर समाजवादी पार्टी का बस चलता, तो वे घरों को जाति भी देते। धर्मेंद्र यादव ने मुस्लिम महिलाओं को रिज़र्वेशन देने की बात कही। यह गैर-संवैधानिक है। धर्म के आधार पर रिज़र्वेशन गैर-संवैधानिक है।"

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, "नारी शक्ति वंदन अधिनियम में भी ये तीनों बिल एक साथ आने थे और सदन ने उनकी सहमति से पास किए आज सुबह वे विरोध करने का तय करके आए हैं इसलिए हर चीज में विरोध किए जा रहे हैं।"

महिला आरक्षण बिल और प्रस्तावित डिलिमिटेशन बिल पर कांग्रेस MP सोनिया गांधी ने कहा, "मेरी पार्टी ने अपनी स्थिति साफ कर दी है। मेरे पास कहने के लिए कुछ नहीं है।" RJD सांसद मीसा भारती ने नारी वंदन शक्ति अधिनियम पर कहा, "...आज विशेष सत्र बुलाया गया है। देखते है कि इस बिल में क्या है। बिल तो पहले ही पारित हो चुका था, उसमें क्या संशोधन किया जाता है ये देखने वाली बात है..."

Web Title: women bill Akhilesh Yadav and the SP give all seats to Muslim women Amit Shah said in Parliament ​​what objection do we have? Video

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे