Haryana Assembly Elections 2024: 11 प्रत्याशी की घोषणा, कलायत से चुनाव लड़ेंगे इनेलो प्रदेश अध्यक्ष रामपाल माजरा, देखें प्रत्याशियों की लिस्ट

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 1, 2024 19:53 IST2024-09-01T19:52:23+5:302024-09-01T19:53:21+5:30

Haryana Assembly Elections 2024: उम्मीदवारों के नामों को पार्टी प्रमुख ओम प्रकाश चौटाला ने मंजूरी दी है।

Haryana Assembly Elections polls 2024 chunav 11 candidates announced INLD state president Rampal Majra contest from Kalayat see list candidates | Haryana Assembly Elections 2024: 11 प्रत्याशी की घोषणा, कलायत से चुनाव लड़ेंगे इनेलो प्रदेश अध्यक्ष रामपाल माजरा, देखें प्रत्याशियों की लिस्ट

file photo

Highlightsइनेलो ने बहादुरगढ़ से शीला राठी को मैदान में उतारा है। इनेलो के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष नफे सिंह राठी की पत्नी हैं। मास्टर गुरतेज सिंह सुखचैन कालांवाली (एससी) सीट से चुनाव लड़ेंगे।

Haryana Assembly Elections 2024: इंडियन नेशनल लोकदल की हरियाणा इकाई के अध्यक्ष रामपाल माजरा कैथल जिले के कलायत विधानसभा क्षेत्र से पांच अक्टूबर को होने वाला विधानसभा चुनाव लड़ेंगे। पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला के नेतृत्व वाली पार्टी ने रविवार को सात और उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की। हरियाणा विधानसभा चुनाव में इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के साथ गठबंधन में चुनाव लड़ रहा है । पार्टी ने हाल ही में चुनावों के लिए अपनी पहली सूची में चार उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की थी।

इनेलो ने बहादुरगढ़ से शीला राठी को मैदान में उतारा है। वह इनेलो के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष नफे सिंह राठी की पत्नी हैं। राठी की फरवरी में झज्जर जिले के बहादुरगढ़ में हथियारबंद हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। पार्टी सूची के अनुसार, वरिष्ठ इनेलो नेता अभय सिंह चौटाला के बेटे अर्जुन सिंह चौटाला सिरसा जिले के रानिया से चुनाव लड़ेंगे, पूर्व विधायक शेर सिंह बड़शामी लाडवा से, उमेद लोहान नारनौंद से, तैयब हुसैन भीमसीका हथीन से और मास्टर गुरतेज सिंह सुखचैन कालांवाली (एससी) सीट से चुनाव लड़ेंगे।

इनेलो के अनुसार, उम्मीदवारों के नामों को पार्टी प्रमुख ओम प्रकाश चौटाला ने मंजूरी दी है। इससे पहले, इनेलो ने कहा था कि पार्टी के वरिष्ठ नेता अभय सिंह चौटाला ऐलनाबाद सीट से फिर से चुनाव लड़ेंगे। उसने यमुनानगर और महेंद्रगढ़ के लिए भी उम्मीदवारों के नाम घोषित किए थे। इनेलो ने 11 जुलाई को राज्य विधानसभा चुनावों के लिए अपनी पूर्व सहयोगी बसपा के साथ हाथ मिलाया था। 

Web Title: Haryana Assembly Elections polls 2024 chunav 11 candidates announced INLD state president Rampal Majra contest from Kalayat see list candidates

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे