भाई सम्राट से मिलकर दी बधाई?, चिराग पासवान ने कहा- नीतीश कामकाज को नई ऊंचाई पर पहुंचाएंगे, वीडियो

By सतीश कुमार सिंह | Updated: April 15, 2026 11:20 IST2026-04-15T10:43:54+5:302026-04-15T11:20:32+5:30

नीतीश कुमार ने बिहार को 'जंगल राज' के दौर से निकालकर आज की स्थिर स्थिति तक पहुंचाया, निस्संदेह सम्राट चौधरी के नेतृत्व में हमारी सरकार उनके प्रयासों को आगे बढ़ाएगी।

Chirag Paswan tweets Today met my brother Samrat Chaudhary oath Chief Minister Bihar congratulated best wishes I am fully confident see video | भाई सम्राट से मिलकर दी बधाई?, चिराग पासवान ने कहा- नीतीश कामकाज को नई ऊंचाई पर पहुंचाएंगे, वीडियो

photo-ani

Highlightsभाई सम्राट चौधरी से बिहार के मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ लेने से पहले पटना में मिला।मुझे विश्वास है कि सम्राट चौधरी के नेतृत्व में बिहार नई ऊंचाइयों को छुएगा।केंद्रीय राजनीति में उनकी सक्रियता को मेरी शुभकामनाएं।

पटनाः सम्राट चौधरी ने बिहार के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। नीतीश कुमार के इस्तीफे के बाद बिहार के पहले भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के मुख्यमंत्री बने। नीतीश कुमार ने कल इस्तीफा दे दिया था। जनता दल (यूनाइटेड) के नेता बिजेंद्र प्रसाद यादव और विजय चौधरी ने बिहार के उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली। राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की नई सरकार में सम्राट चौधरी ने कमान संभाल ली।

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बताया कि निवर्तमान उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने सम्राट चौधरी के नाम का प्रस्ताव रखा, जिसका समर्थन निवर्तमान मंत्री दिलीप जायसवाल और मंगल पांडेय ने किया। केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने ट्वीट किया कि आज, मैं अपने भाई सम्राट चौधरी से बिहार के मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ लेने से पहले पटना में मिला।

उन्हें NDA विधायक दल का नेता चुने जाने पर बधाई दी, शुभकामनाएं दीं। मुझे पूरा विश्वास है कि आपके नेतृत्व में बिहार विकास, सुशासन और खुशहाली की नई ऊंचाइयों पर पहुंचेगा। चौधरी को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं। वे मेरे बिहार को अगले चरण में ले जाएंगे। मुझे विश्वास है कि सम्राट चौधरी के नेतृत्व में बिहार नई ऊंचाइयों को छुएगा।

जिस प्रकार नीतीश कुमार ने बिहार को 'जंगल राज' के दौर से निकालकर आज की स्थिर स्थिति तक पहुंचाया, निस्संदेह सम्राट चौधरी के नेतृत्व में हमारी सरकार उनके प्रयासों को आगे बढ़ाएगी... हम निश्चित रूप से नीतीश कुमार की उपस्थिति और राज्य में उनकी सक्रिय भूमिका को याद करेंगे। केंद्रीय राजनीति में उनकी सक्रियता को मेरी शुभकामनाएं..."

Web Title: Chirag Paswan tweets Today met my brother Samrat Chaudhary oath Chief Minister Bihar congratulated best wishes I am fully confident see video

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे