केवल एक दल का NDA नहीं, 5 दलों का?, क्या भाजपा अपने दम पर मुख्यमंत्री बना रही है?, जानिए गिरिराज सिंह ने क्या कहा?, वीडियो

By सतीश कुमार सिंह | Updated: April 15, 2026 11:20 IST2026-04-15T10:26:34+5:302026-04-15T11:20:02+5:30

सम्राट चौधरी ने बिहार के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। नीतीश कुमार के इस्तीफे के बाद बिहार के पहले भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के मुख्यमंत्री बने। 

watch Samrat Choudhary oath Chief Minister Giriraj Singh says NDA government BJP making Chief Minister own strength NDA 5 parties NDA not just about one party video | केवल एक दल का NDA नहीं, 5 दलों का?, क्या भाजपा अपने दम पर मुख्यमंत्री बना रही है?, जानिए गिरिराज सिंह ने क्या कहा?, वीडियो

file photo

Highlightsकेंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के आवास पर पहुंचे।भाजपा नेता सम्राट चौधरी आज बिहार के मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ लेंगे।केंद्र की राजनीति में सक्रिय हो रहे हैं, मैं उन्हें ढेर सारी शुभकामनाएं देता हूं।

पटना: बिहार के नए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने शपथ ली और पहली बार भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के मुख्यमंत्री बने। नीतीश कुमार ने कल इस्तीफा दे दिया था। जनता दल (यूनाइटेड) के नेता बिजेंद्र प्रसाद यादव और विजय चौधरी ने बिहार के उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली। बिहार में मंगलवार को सम्राट चौधरी को सर्वसम्मति से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) विधायक दल का नेता चुना गया था।

बिहार में बनने वाली राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की नयी सरकार में सम्राट चौधरी मुख्यमंत्री के रूप में कमान ली। आज शपथ ग्रहण हुआ। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि ये NDA की सरकार थी और NDA की सरकार आज नए मुख्यमंत्री के साथ शपथ लेगी। क्या भाजपा अपने दम पर मुख्यमंत्री बना रही है? 5 दलों का NDA है। केवल एक दल का NDA नहीं है।

सभी दल मिलाकर सम्राट चौधरी मुख्यमंत्री बन रहे हैं। ये परिस्थितियां तब उभरी हैं जब नीतीश कुमार ने दिल्ली जाने का मन बनाया। इस दल में नीतीश कुमार की पार्टी जदयू, बीजेपी, उपेंद्र कुशवाहा, चिराग पासवान और जीतन राम मांझी शामिल हैं।  jDU नेता खालिद अनवर ने सम्राट चौधरी के NDA विधायक दल का नेता चुने जाने पर कहा कि अपने राजनीतिक करियर में ये साबित किया है।

स्थिरता के साथ राजनीति करते हैं और एक एजेंडा के साथ राजनीति करते हैं। बिहार को जरूरत थी ऐसे नेता की जो कि बिहार को आगे लेकर जाए, साहसिक निर्णय ले, नीतीश कुमार ने जिन राहों पर लगाया उन राहों पर वो चले। प्रधानमंत्री भी चाहते हैं कि बिहार भी विकसित राज्य की श्रेणी में आए।

इन सभी एजेंडों को पूरा करने के लिए सम्राट चौधरी अच्छा नाम है जिन्हें हमारे नेता नीतीश कुमार और NDA की सभी पार्टियों ने मिलकर मुख्यमंत्री चेहरा बनाया है। बिहार के समस्त 14 करोड़ लोग ये उम्मीद करते हैं कि बिहार तरक्की करेगा और मजबूती से आगे बढ़ेगा।

केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने कहा, "सम्राट चौधरी को ढेर सारी बधाई, ढेर सारी शुभकामनाएं। वो मेरे बिहार को अगले पड़ाव की ओर लेकर जाने वाले हैं। बिहार यहां से नई ऊंचाईयों पर सम्राट चौधरी के नेतृत्व में जाएगा, ऐसा मेरा विश्वास है। जिस तरह से नीतीश कुमार के द्वारा बिहार को जंगलराज के दौर से बाहर निकालकर आज स्थिर परिस्थिति में लाने का कार्य किया गया।

यकीनन सम्राट चौधरी के नेतृत्व हमारी सरकार उनके कार्यों को आगे लेकर जाएगी... इतना जरूर कहूंगा कि नीतीश कुमार की मौजूदगी और उनकी राज्य में सक्रियता हम जरूर याद करेंगे। वे केंद्र की राजनीति में सक्रिय हो रहे हैं, मैं उन्हें ढेर सारी शुभकामनाएं देता हूं..."

बिहार सरकार में मंत्री विजय कुमार चौधरी ने कहा, "जिम्मेदारी बड़ी हो छोटी हो चुनौती तो होती ही है। हम लोग जब ईमानदारी से प्रयास करते हैं तो पीछे का इतिहास है हमने अपने नेता के साथ मिलकर बिहार की जनता के लिए अच्छा काम किया है और वही कोशिश हमारी आगे भी रहेगी।"

Web Title: watch Samrat Choudhary oath Chief Minister Giriraj Singh says NDA government BJP making Chief Minister own strength NDA 5 parties NDA not just about one party video

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे