Jabalpur Cruise Accident: 9 की मौत और 29 को बचाया, मृतक परिजन को 6 लाख और घायलों को 50000 रुपये?

By सतीश कुमार सिंह | Updated: May 1, 2026 13:54 IST2026-05-01T13:53:04+5:302026-05-01T13:54:08+5:30

Jabalpur Cruise Accident:

Jabalpur Cruise Accident 9 dead and 29 saved Rs 6 lakh family deceased and Rs 50,000 to the injured see video | Jabalpur Cruise Accident: 9 की मौत और 29 को बचाया, मृतक परिजन को 6 लाख और घायलों को 50000 रुपये?

Jabalpur Cruise Accident: 9 की मौत और 29 को बचाया, मृतक परिजन को 6 लाख और घायलों को 50000 रुपये?

HighlightsJabalpur Cruise Accident:Jabalpur Cruise Accident:Jabalpur Cruise Accident:

Jabalpur: मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले में बरगी बांध में क्रूज नाव पलटने की घटना में मृतकों की संख्या शुक्रवार को बढ़कर नौ हो गई। अधिकारियों ने बताया कि डूबी हुई नाव से पांच और शव बरामद किए गए हैं, जबकि छह अन्य लोगों की तलाश अभी जारी है। उन्होंने बताया कि अब तक 29 लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया है।

सेना, राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) और राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ) की टीमें लापता लोगों की तलाश में अभियान तेज कर रही हैं। PMNRF से 2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि हर उस व्यक्ति के परिवार को दी जाएगी जिसने अपनी जान गंवाई है। घायलों को 50,000 रुपये दिए जाएंगे। जबलपुर के बरगी डैम में एक क्रूज शिप के पलटने की घटना में नौ लोगों की जान चली गई।

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने जबलपुर में क्रूज़ बोट पलटने की घटना पर कहा कि मौसमी चक्रवात के कारण यह दुर्घटना घटी है। मंत्री धर्मेंद्र लोधी, राकेश सिंह, संजय दूबे, ADG, तमाम अधिकारी, NDRF, SDRF सब मौके पर पहुंचे हैं। इस घटना में 29 लोग बचाए जा चुके हैं। 9 शव मिले है। बचाव अभियान चल रहा है। हम इस हादसे की जांच करेंगे, यह दुखद हादसा है, बचाव दल काम पर लगे हैं।

मध्य प्रदेश के उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने जबलपुर में क्रूज़ बोट पलटने की घटना पर कहा कि पूरी उम्मीद है कि सब काम जल्द पूरा हो जाएगा। दुखद हादसा हुआ है, जिन लोगों की मृत्यु हुई है, हम उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं। हमारे मध्य प्रदेश सरकार के मंत्री राकेश सिंह, सांसद आशीष दूबे और संगठन के अनेक लोग यहां हैं।

पर्यटन मंत्री ने जांच के आदेश दिए हैं, सारी बातें जांच में स्पष्ट होगी और जो भी दोषी होंगे उनके खिलाफ कार्रवाई होगी। लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह ने बरगी डेम में क्रूज पलटने की घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है। घटना की सूचना मिलते ही सिंह डुमना एयरपोर्ट से सीधे मौके पर पहुँचे तथा राहत और बचाव कार्य का जायजा लिया।

सिंह ने संबंधित अधिकारियों को सर्च एवं रेस्क्यू ऑपरेशन में तेजी लाने के निर्देश दिए। लोक निर्माण मंत्री सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने घटना पर गहरा दुख व्यक्त करते हुये मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान करने के निर्देश दिए हैं।

Web Title: Jabalpur Cruise Accident 9 dead and 29 saved Rs 6 lakh family deceased and Rs 50,000 to the injured see video

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे