2006 से 2021 तक देविकुलम विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व, भाजपा में शामिल पूर्व माकपा विधायक एस राजेंद्रन, लड़ेंगे 2026 चुनाव?
By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 18, 2026 14:30 IST2026-01-18T14:28:37+5:302026-01-18T14:30:00+5:30
भाजपा नेताओं ने कहा कि आठ फरवरी को मुन्नार में होने वाले एक कार्यक्रम में लगभग 100 लोगों के पार्टी में शामिल होने की उम्मीद है।

photo-ani
तिरुवनंतपुरमः मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के पूर्व विधायक एस. राजेंद्रन रविवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गए। उन्होंने भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष राजीव चंद्रशेखर से पार्टी की सदस्यता स्वीकार की। इडुक्की जिले के एक अनुभवी नेता राजेंद्रन ने 2006 से 2021 तक देविकुलम विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया। उन्हें पार्टी में शामिल करने का कार्यक्रम भाजपा के राज्य मुख्यालय में हुआ, जहां राजेंद्रन के साथ माकपा नेता गुरुनादन और कुट्टानाड से माकपा नेता संतोष सहित तीन अन्य नेता भी भाजपा में शामिल हुए।
इस मौके पर राजेंद्रन ने कहा कि वह पिछले चार से पांच वर्षों से पार्टी की राजनीति में सक्रिय नहीं रहे हैं, लेकिन जनता के बीच काम करना जारी रखा है। उन्होंने कहा कि भाजपा में शामिल होने का निर्णय उन्होंने अकेले नहीं लिया बल्कि अपने करीबी लोगों से विचार-विमर्श के बाद लिया है। राजेंद्रन ने कहा कि भाजपा नेताओं से मिलने का उनका निर्णय बागानों और बागान श्रमिकों से संबंधित मुद्दों से जुड़ा था।
उन्होंने कहा कि वह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के रुख से प्रभावित हुए और कहा कि भाजपा सरकार के तहत बागान श्रमिकों की समस्याओं का समाधान किया जा सकता है। इस बीच, भाजपा नेताओं ने कहा कि आठ फरवरी को मुन्नार में होने वाले एक कार्यक्रम में लगभग 100 लोगों के पार्टी में शामिल होने की उम्मीद है।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए चंद्रशेखर ने कहा कि राजेंद्रन से पहली बार मुलाकात के बाद पूर्व विधायक ने विश्वास व्यक्त किया था कि केवल भाजपा ही राज्य की समस्याओं का समाधान कर सकती है। चंद्रशेखर ने केरल को तीन नई रेलगाड़ियां आवंटित करने के लिए रेल मंत्री और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का आभार व्यक्त किया।
उन्होंने कहा कि भाजपा आगामी चुनावों में विकास, सुरक्षा और लोगों की आस्था की रक्षा के मुद्दों पर प्रचार करेगी। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि माकपा के राज्य सचिव एम ए बेबी और कांग्रेस नेता रॉबर्ट वाड्रा ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान पाकिस्तान का समर्थन करने वाला बयान दिया था और दावा किया कि कांग्रेस के नेतृत्व वाला संयुक्त लोकतांत्रिक मोर्चा (यूडीएफ) केरल में जमात-ए-इस्लामी का समर्थन करता है।
Thiruvananthapuram, Kerala | Former CPM MLA S Rajendran from Devikulam says, “I have joined the BJP without any conditions. I have no desire to contest elections. I came to the BJP office alone and did not invite anyone else to join the party. I have been assured that the issues… pic.twitter.com/7qKVqDUZZL
— ANI (@ANI) January 18, 2026