सतीशन से बेहतर कोई नहीं केरलम के सीएम?, शशि थरूर ने कहा-मैंने उनके साथ प्रचार किया और नियुक्ति से मैं खुश हूं

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 14, 2026 18:29 IST2026-05-14T18:28:25+5:302026-05-14T18:29:35+5:30

वी.डी. सतीशन जी को कांग्रेस विधायक दल का नेता जाने पर हार्दिक बधाई, यह उनकी दृढ़ संकल्प, दृढ़ विश्वास और हमारी पार्टी और लोगों के लिए वर्षों की समर्पित सेवा की एक उपयुक्त स्वीकारोक्ति है।

keralam cm no one better than Satheesan CM Shashi Tharoor said campaigned with him happy with his appointment | सतीशन से बेहतर कोई नहीं केरलम के सीएम?, शशि थरूर ने कहा-मैंने उनके साथ प्रचार किया और नियुक्ति से मैं खुश हूं

file photo

Highlightsयह किसी एक व्यक्ति की जीत नहीं, बल्कि ‘‘टीम यूडीएफ’’ के लिए जनादेश है।मैंने उनके साथ प्रचार किया और उनकी नियुक्ति से मैं खुश हूं।सरकार केरल के लोगों की उम्मीदों पर खरी उतरे।

नई दिल्लीः कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शशि थरूर ने बृहस्पतिवार को केरल के मुख्यमंत्री पद के लिए वी डी सतीशन के चयन की सराहना करते हुए कहा कि उनके दढ़ संकल्प और पार्टी एवं जनता के लिए की गई उनकी वर्षों की सेवा को स्वीकारोक्ति मिली है। चुनाव में बड़े पैमाने पर प्रचार करने वाले थरूर ने यह भी कहा कि यह किसी एक व्यक्ति की जीत नहीं, बल्कि ‘‘टीम यूडीएफ’’ के लिए जनादेश है।

थरूर ने ‘एक्स’ पर कहा, ‘‘वी.डी. सतीशन जी को कांग्रेस विधायक दल का नेता जाने पर हार्दिक बधाई, यह उनकी दृढ़ संकल्प, दृढ़ विश्वास और हमारी पार्टी और लोगों के लिए वर्षों की समर्पित सेवा की एक उपयुक्त स्वीकारोक्ति है।" तिरुवनंतपुरम से लोकसभा सदस्य ने कहा, ‘‘मैंने उनके साथ प्रचार किया और उनकी नियुक्ति से मैं खुश हूं।’’

थरूर ने कहा, ‘‘ हम सभी को यह एहसास है कि जिस जनादेश ने उन्हें पद तक पहुंचाया है, वह एक व्यक्ति की जीत नहीं है, यह टीम यूडीएफ के लिए जनादेश है। यह सुनिश्चित करने में प्रत्येक वरिष्ठ नेता की महत्वपूर्ण भूमिका और जिम्मेदारी है कि यह सरकार केरल के लोगों की उम्मीदों पर खरी उतरे।" पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा, "हमारे गठबंधन की ताकत इसकी बहुलता में निहित है, और हम सभी एक ऐसे केरल के निर्माण के लिए मिलकर काम करने के लिए तत्पर हैं जो समृद्ध, न्यायपूर्ण और दूरदर्शी हो।"

Web Title: keralam cm no one better than Satheesan CM Shashi Tharoor said campaigned with him happy with his appointment

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे