Madhya Pradesh: धार हादसे के बाद नयापुरा में एक साथ उठीं 8 अर्थियां, गांव में पसरा मातम

By मुकेश मिश्रा | Updated: April 30, 2026 16:54 IST2026-04-30T16:54:24+5:302026-04-30T16:54:24+5:30

हादसे में कुल 16 लोगों की मौत हुई है, जबकि कई अन्य घायल हैं और कुछ का इंदौर के एमवायएच अस्पताल में इलाज जारी है। मृतकों का पोस्टमार्टम होने के बाद उनके शव परिजनों को सौंपे गए, जिसके बाद अलग-अलग गांवों में अंतिम संस्कार किया गया।

Madhya Pradesh: Following the Dhar tragedy, eight funeral pyres were lit simultaneously in Nayapura; the village is engulfed in mourning | Madhya Pradesh: धार हादसे के बाद नयापुरा में एक साथ उठीं 8 अर्थियां, गांव में पसरा मातम

Madhya Pradesh: धार हादसे के बाद नयापुरा में एक साथ उठीं 8 अर्थियां, गांव में पसरा मातम

धार: मध्यप्रदेश के धार जिले में हुए भीषण सड़क हादसे के बाद गुरुवार को नयापुरा गांव में हृदयविदारक दृश्य देखने को मिला, जहां एक ही परिवार के 8 लोगों की अर्थियां एक साथ उठीं। हादसे में नयापुरा के 9 लोगों की मौत हुई थी, जिनमें महिलाओं और बच्चों समेत पूरा परिवार उजड़ गया।

हादसे में कुल 16 लोगों की मौत हुई है, जबकि कई अन्य घायल हैं और कुछ का इंदौर के एमवायएच अस्पताल में इलाज जारी है। मृतकों का पोस्टमार्टम होने के बाद उनके शव परिजनों को सौंपे गए, जिसके बाद अलग-अलग गांवों में अंतिम संस्कार किया गया।

नयापुरा गांव में डाबर परिवार के सदस्यों की अंतिम यात्रा के दौरान पूरे गांव में शोक का माहौल रहा। 8 अर्थियां एक साथ उठते ही लोगों की आंखें नम हो गईं और हर तरफ बिलखते परिजन नजर आए।

अंतिम संस्कार में केंद्रीय महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री सावित्री ठाकुर सहित कई जनप्रतिनिधि पहुंचे और शोक संतप्त परिवारों को ढांढस बंधाया। सेमलीपुरा और आसपास के गांवों में भी अन्य मृतकों का अंतिम संस्कार किया गया, जिससे पूरा क्षेत्र गहरे दुख में डूब गया।

हादसा बुधवार रात तिरला थाना क्षेत्र के चिकलिया फाटा, पेट्रोल पंप के पास हुआ था, जब मजदूरों से भरी एक पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई और पीछे से आ रही स्कॉर्पियो से टकरा गई। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और ओवरलोडिंग को बड़ी वजह माना जा रहा है, हालांकि पुलिस जांच जारी है।

Web Title: Madhya Pradesh: Following the Dhar tragedy, eight funeral pyres were lit simultaneously in Nayapura; the village is engulfed in mourning

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे