8वीं कक्षा की छात्रा के साथ इश्क की पढ़ाई पढ़ने लगे शादीशुदा शिक्षक, फरार, इंसाफ की दस्तक लेकर दर-दर भटक शिक्षक की पत्नी

By एस पी सिन्हा | Updated: April 30, 2026 18:03 IST2026-04-30T18:02:07+5:302026-04-30T18:03:42+5:30

स्कूल के प्रधान शिक्षक का कहना है कि आरोपी मास्टर साहब दिसंबर से ही ‘नो वर्क, नो पे’ पर हैं और उसी वक्त से छात्रा भी लापता है।

bihar Darbhanga married teacher started teaching love 8th grade student absconded teacher's wife running from pillar post seeking justice | 8वीं कक्षा की छात्रा के साथ इश्क की पढ़ाई पढ़ने लगे शादीशुदा शिक्षक, फरार, इंसाफ की दस्तक लेकर दर-दर भटक शिक्षक की पत्नी

सांकेतिक फोटो

Highlightsपुलिस अब तक पति और उस नाबालिग दिलरुबा का कोई सुराग नहीं लगा पाई।बच्चों को उनका हक चाहिए, वरना यह खामोशी एक दिन बड़े सवाल खड़े कर देगी।छात्रा बालिग हो चुकी है, जिससे मामला और भी पेचीदा हो गया है।

दरभंगाः बिहार में दरभंगा जिले के गौराबौराम क्षेत्र से जो दास्तान सामने आई है, वह किसी फिल्मी पटकथा से कम नहीं है। दरअसल, सरकारी स्कूल का एक शादीशुदा शिक्षक, जो बच्चों को शिक्षा का सबक देता था, खुद ही इश्क के इम्तिहान में फेल हो गए। आरोप है कि दिसंबर 2025 में वह अपने ही स्कूल की 8वीं कक्षा की छात्रा के साथ फरार हो गए। इसके बाद शिक्षक की पत्नी इंसाफ की दस्तक’ लेकर दर-दर भटक रही है। उसका कहना है कि चार महीने बीत गए, मगर पुलिस अब तक पति और उस नाबालिग दिलरुबा का कोई सुराग नहीं लगा पाई।

बताया जाता है कि शिक्षक की पत्नी ने साफ तौर पर प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी को आवेदन देकर अपने पति पर चरित्रहीनता और संदिग्ध आपराधिक मेल-जोल का आरोप लगाया है। उसका कहना है कि उसे और उसके बच्चों को उनका हक चाहिए, वरना यह खामोशी एक दिन बड़े सवाल खड़े कर देगी।

दिलचस्प बात यह है कि 2016 में हुई शादी अब टूट के कगार पर पहुंच चुकी थी, लेकिन तलाक का कागज अभी तक अदालत में धूल खा रहा है। और इसी बीच ‘मोहब्बत का बवंडर’ स्कूल की दीवारों से निकलकर पूरे सिस्टम को हिला गया। इधर स्कूल के प्रधान शिक्षक का कहना है कि आरोपी मास्टर साहब दिसंबर से ही ‘नो वर्क, नो पे’ पर हैं और उसी वक्त से छात्रा भी लापता है।

वहीं घनश्यामपुर थाना पुलिस भी मानती है कि दोनों की तलाश जारी है, मगर अब तक इश्क की इस गुमशुदा फाइल में कोई ठोस सुराग नहीं मिला। सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि अब छात्रा बालिग हो चुकी है, जिससे मामला और भी पेचीदा हो गया है।

Web Title: bihar Darbhanga married teacher started teaching love 8th grade student absconded teacher's wife running from pillar post seeking justice

ज़रा हटके से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे