महाराष्ट्र नगर निकाय चुनाव: 29 महानगरपालिका, कुल 2869 सीट, भाजपा ने मारी बाजी, 1425 सीट पर परचम, सीएम फडणवीस ने उद्धव-राज ठाकरे से छीना BMC, देखिए किस दल के कितने पार्षद

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 17, 2026 14:53 IST2026-01-17T14:52:06+5:302026-01-17T14:53:28+5:30

Maharashtra Municipal Corporation Elections: बीएमसी की 227 सीटों में से भाजपा ने 89 सीटें जीतीं, जबकि सहयोगी शिवसेना ने 29 सीटें अपने नाम कीं।

Maharashtra Municipal Corporation Elections 29 Municipal Corporations, Total 2869 seats, BJP 1425 seats CM Devendra Fadnavis snatches BMC Uddhav-Raj Thackeray | महाराष्ट्र नगर निकाय चुनाव: 29 महानगरपालिका, कुल 2869 सीट, भाजपा ने मारी बाजी, 1425 सीट पर परचम, सीएम फडणवीस ने उद्धव-राज ठाकरे से छीना BMC, देखिए किस दल के कितने पार्षद

file photo

Highlightsशिवसेना (उबाठा) को 65 और महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) को छह सीटें मिलीं।सबसे धनी नगर निकाय में ठाकरे परिवार का तीन दशक पुराना वर्चस्व समाप्त हो गया है। उद्धव ठाकरे से बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) का नियंत्रण छीन लिया।

मुंबईः भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने महाराष्ट्र में 2026 के नगर निकाय चुनावों में शानदार जीत हासिल करते हुए 29 महानगरपालिकाओं की 2,869 सीटों में से 1,425 पर अपना परचम लहराया और उद्धव ठाकरे से बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) का नियंत्रण छीन लिया। इसके साथ ही देश के सबसे धनी नगर निकाय में ठाकरे परिवार का तीन दशक पुराना वर्चस्व समाप्त हो गया है। बीएमसी की 227 सीटों में से भाजपा ने 89 सीटें जीतीं, जबकि सहयोगी शिवसेना ने 29 सीटें अपने नाम कीं। वहीं, शिवसेना (उबाठा) को 65 और महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) को छह सीटें मिलीं।

Maharashtra Municipal Corporation Elections: 29 महानगरपालिका, कुल 2,869 सीट-

भाजपाः  1425

शिवसेनाः 399

कांग्रेसः 324

राकांपाः 167

शिवसेना (उबाठा)- 155

राकांपा (शप)-36

मनसेः 13

बसपाः छह

एसईसी के साथ पंजीकृत पार्टियांः 129

गैर-मान्यता प्राप्त दलः 196

निर्दलीय उम्मीदवारः 19।

वंचित बहुजन आघाडी (वीबीए) के साथ गठबंधन में चुनाव लड़ने वाली कांग्रेस को 24 सीटें, ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) को आठ, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) को तीन, समाजवादी पार्टी को दो और राकांपा (शप)को सिर्फ एक सीट मिली।

पुणे चुनावों में भाजपा ने पवार परिवार को चौंकाते हुए 119 सीटें जीतीं, जबकि अजित पवार के नेतृत्व वाली राकांपा 27 सीटों के साथ दूसरे स्थान पर रही और उसकी सहयोगी राकांपा (शप) को तीन सीटें मिलीं। कांग्रेस को 15 सीटें ही मिल पाईं। नागपुर में 151 सदस्यीय महानगरपालिका में भाजपा का दबदबा रहा और उसे 102 सीटें मिलीं, जबकि कांग्रेस को मात्र 34 सीटें ही प्राप्त हुईं।

नासिक में भाजपा को 72 सीटें, शिवसेना को 26, शिवसेना (उबाठा) को 15, कांग्रेस को तीन और राकांपा को चार सीटें मिलीं। छत्रपति संभाजीनगर में भी भाजपा की जीत का सिलसिला जारी रहा, जहां उसने 57 सीटें जीतीं। उसके बाद शिवसेना ने 13 और कांग्रेस ने एक सीट जीती, जबकि राज्य निर्वाचन आयोग (एसईसी) में पंजीकृत अन्य पार्टियों विशेष रूप से एआईएमआईएम ने 33 सीटें हासिल कीं।

अंतिम मतगणना के अनुसार, कुल 2,869 सीटों में से भाजपा ने 1,425 सीटें, शिवसेना ने 399, कांग्रेस ने 324, राकांपा ने 167, शिवसेना (उबाठा) ने 155, राकांपा (शप) ने 36, मनसे ने 13, बसपा ने छह, एसईसी के साथ पंजीकृत पार्टियों ने 129, गैर-मान्यता प्राप्त दलों ने 196 और 19 निर्दलीय उम्मीदवारों ने जीत हासिल की।

महाराष्ट्र में जिन नगर निकायों में चुनाव हुए थे, उनमें मुंबई, छत्रपति संभाजीनगर, नवी मुंबई, वसई-विरार, कल्याण-डोंबिवली, कोल्हापुर, नागपुर, सोलापुर, अमरावती, अकोला, नासिक, पिंपरी-चिंचवड़, पुणे, उल्हासनगर, ठाणे, चंद्रपुर, परभणी, मीरा-भायंदर, नांदेड़-वाघाला, पनवेल, भिवंडी-निजामपुर, लातूर, मालेगांव, सांगली-मिराज-कुपवाड, जलगांव, अहिल्यानगर, धुले, जालना और इचलकरंजी शामिल रहे।

Web Title: Maharashtra Municipal Corporation Elections 29 Municipal Corporations, Total 2869 seats, BJP 1425 seats CM Devendra Fadnavis snatches BMC Uddhav-Raj Thackeray

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे