PM मोदी ने छुए वरिष्ठ कार्यकर्ता के पैर, बंगाल शपथ ग्रहण का वीडियो वायरल
By संदीप दाहिमा | Updated: May 9, 2026 16:40 IST2026-05-09T16:35:24+5:302026-05-09T16:40:13+5:30
Pm Modi: पश्चिम बंगाल की राजनीति में आज का दिन बहुत बड़ा है, राज्य में पहली बार भाजपा की सरकार बनी है। सुवेंदु अधिकारी ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली, कोलकाता के ब्रिगेड परेड ग्राउंड में चल रहे समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत भाजपा के कई मंत्री और नेता मौजूद रहे।

PM मोदी ने छुए वरिष्ठ कार्यकर्ता के पैर, बंगाल शपथ ग्रहण का वीडियो वायरल
पश्चिम बंगाल की राजनीति में आज का दिन बहुत बड़ा है, राज्य में पहली बार भाजपा की सरकार बनी है। सुवेंदु अधिकारी ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली, कोलकाता के ब्रिगेड परेड ग्राउंड में चल रहे समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत भाजपा के कई मंत्री और नेता मौजूद रहे। वहीं शपथ ग्रहण के दौरान एक भावुक पल देखने को मिला, पीएम मोदी ने मंच से बंगाल की जनता को नमन किया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, सोशल मीडिया पर पीएम ने लिखा कि जनता का आशीर्वाद लोकतंत्र की सबसे बड़ी ताकत है। पीएम मोदी ने भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता माखनलाल सरकार को शॉल ओढ़ाई और पैर छूकर सम्मान दिया।
PM मोदी ने पैर छूकर 90 वर्षीय भाजपा कार्यकर्ता का लिया आशीर्वाद।
— BAJRANG DAL MK. (@Monukum57237415) May 9, 2026
90 साल के माखनलाल सरकार बंगाल में भाजपा के पुरातन कार्यकर्ताओं में से एक हैं।
शपथ ग्रहण समारोह के दौरान PM मोदी ने पहले उनके पैर छुए और फिर गले लगाकर उनका अभिवादन किया।#SuvenduAdhikari#CMBengalpic.twitter.com/NcWITLlgGM
#WATCH | कोलकाता: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिम बंगाल की नई सरकार के शपथ ग्रहण समारोह के दौरान जनता का अभिवादन किया।
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 9, 2026
(वीडियो सोर्स: प्रधानमंत्री मोदी सोशल मीडिया) pic.twitter.com/oW1wdjKGXv