पीएम मोदी की अपील पर नागपुर भाजपा की पहल, शनिवार की बैठक अब ऑनलाइन, ईंधन बचत और पर्यावरण संरक्षण पर जोर

By फहीम ख़ान | Updated: May 16, 2026 18:26 IST2026-05-16T18:26:00+5:302026-05-16T18:26:11+5:30

शनिवार को होने वाली बैठक में शहर के करीब 150 प्रमुख पदाधिकारी शामिल होते हैं. सभी पदाधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे अपने-अपने घरों से ही ऑनलाइन माध्यम से बैठक में जुड़ें.

Responding to PM Modi's Appeal, Nagpur BJP Launches Initiative: Saturday Meeting Moves Online, Emphasizing Fuel Conservation and Environmental Protection | पीएम मोदी की अपील पर नागपुर भाजपा की पहल, शनिवार की बैठक अब ऑनलाइन, ईंधन बचत और पर्यावरण संरक्षण पर जोर

पीएम मोदी की अपील पर नागपुर भाजपा की पहल, शनिवार की बैठक अब ऑनलाइन, ईंधन बचत और पर्यावरण संरक्षण पर जोर

नागपुर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा ईंधन बचत, प्रदूषण नियंत्रण और सार्वजनिक परिवहन को बढ़ावा देने की अपील के बाद नागपुर भाजपा ने बड़ा फैसला लिया है. अब भाजपा की हर शनिवार को होने वाली साप्ताहिक बैठक ऑनलाइन माध्यम से आयोजित की जाएगी. यह निर्णय नागपुर महानगर भाजपा अध्यक्ष दयाशंकर तिवारी ने लिया है.

शनिवार को होने वाली बैठक में शहर के करीब 150 प्रमुख पदाधिकारी शामिल होते हैं. सभी पदाधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे अपने-अपने घरों से ही ऑनलाइन माध्यम से बैठक में जुड़ें. भाजपा का कहना है कि इससे यात्रा में लगने वाला समय, खर्च और पेट्रोल की बचत होगी, साथ ही पर्यावरण संरक्षण को भी बढ़ावा मिलेगा. 

महानगर भाजपा अध्यक्ष दयाशंकर तिवारी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशहित में ‘वर्क फ्रॉम होम’ संस्कृति, इलेक्ट्रिक वाहन, मेट्रो और सार्वजनिक परिवहन के अधिक उपयोग का संदेश दिया है. भाजपा कार्यकर्ता उसी दिशा में कदम बढ़ा रहे हैं. उन्होंने बताया कि राज्य के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने भी हाल ही में बुलेट से कार्यालय पहुंचकर ईंधन बचत का संदेश दिया था. 

अब नागपुर भाजपा डिजिटल माध्यम से उसी पहल को आगे बढ़ा रही है. भाजपा की ओर से सभी पदाधिकारियों को ऑनलाइन बैठक की लिंक और जरूरी जानकारी पहले ही भेज दी गई है. पार्टी के इस पर्यावरण हितैषी निर्णय का कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया है.

Web Title: Responding to PM Modi's Appeal, Nagpur BJP Launches Initiative: Saturday Meeting Moves Online, Emphasizing Fuel Conservation and Environmental Protection

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे