West Bengal Vidhan Sabha Result 2026: बंगाल में 182 सीटों पर AJUP के उम्मीदवार, हुमायूं कबीर बिगाड़ रहे ममता का 'खेल'
By अंजली चौहान | Updated: May 4, 2026 11:24 IST2026-05-04T11:13:03+5:302026-05-04T11:24:34+5:30
Humayun Kabir Party Vidhan Sabha Seats Result:आम जनता उन्नयन पार्टी (AUJP) के संस्थापक और रेजीनगर विधानसभा क्षेत्र से उम्मीदवार हुमायूँ कबीर कहते हैं, "...आम जनता उन्नयन पार्टी के जिन भी उम्मीदवारों को जीत मिलेगी

West Bengal Vidhan Sabha Result 2026: बंगाल में 182 सीटों पर AJUP के उम्मीदवार, हुमायूं कबीर बिगाड़ रहे ममता का 'खेल'
Humayun Kabir Party Vidhan Sabha Seats Result: चुनाव आयोग आज सुबह से पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के लिए मतगणना कर रही है। जैसे-जैसे दिन आगे बढ़ रहा है, बंगाल में मुकाबला और दिलचस्प हो गया है। टीएमसी के पूर्व दिग्गज नेता हुमायूं कबीर ने अपनी नई 'आम जनता उन्नयन पार्टी' (AJUP) के साथ राज्य की 182 सीटों पर उम्मीदवार उतारकर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के विजय रथ को चुनौती दे दी है। जानकारों का मानना है कि कबीर की यह सक्रियता सीधे तौर पर टीएमसी के पारंपरिक अल्पसंख्यक वोट बैंक में सेंध लगा सकती है, जिससे कई सीटों पर 'खेला' बिगड़ना तय है।
मालूम हो कि पश्चिम बंगाल में विधानसभा की 294 सीटें है जिनमें जीत के लिए 148 का आंकड़ा पार करना जरूरी है।
मतगणना के बीच एजेयूपी के संस्थापक और रेजिनगर विधानसभा क्षेत्र से उम्मीदवार हुमायूं कबीर ने कहा, "हम 2-3 घंटे इंतजार कर सकते हैं, उसके बाद सब कुछ स्पष्ट हो जाएगा। हमें बहुत जल्द रुझान पता चल जाएगा। मतगणना अधिकारी मतगणना केंद्र पहुंच चुके हैं। मैं भी वहां गया था। सब ठीक है।"
चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार, ताजा रुझानों को देखे तो ममता की पार्टी से निकले हुमायूं कबीर की पार्टी एक सीट से आगे चल रही है। वहीं, टीएमसी 69 सीटों पर पकड़ बनाए हुए हैं।
Murshidabad, West Bengal: On the conting of votes, AJUP National President Humayun Kabir says, "In a tight contest, what is happening—just wait for 2–3 hours, the result will come out when the time is right, what is happening will become clear, it will come out." pic.twitter.com/oXw5MmuDps
— IANS (@ians_india) May 4, 2026
हुमायूं कबीर जो कि मुर्शिदाबाद के रेजीनगर और नौदा सीटों पर बतौर एजेयूपी के उम्मीदार के तौर पर मैदान में है। यहां मुकाबला काफी दिलचस्प है क्योंकि टीएमसी से निकलने के बाद ये पहली बार है कि हुमायूं कबीर चुनावी रण में हैं।
रेजीनगर सीट पर हुमायूँ कबीर 5,495 वोटों से आगे चल रहे हैं। वहीं, पहले दौर की गिनती के बाद मुर्शिदाबाद और नबग्राम विधानसभा सीटों पर BJP आगे है।
बता दें कि पश्चिम बंगाल से आए शुरुआती रुझान तृणमूल कांग्रेस के लिए अच्छे नहीं रहे, क्योंकि BJP पूरे राज्य में कड़ी टक्कर दे रही है। BJP करीब 150 सीटों पर आगे चल रही थी, जबकि TMC सिर्फ़ 120 सीटों पर ही बढ़त बनाए हुए थी।