Rashifal 04 May 2026: आज इन 4 राशि वालों को करियर-कारोबार में मिलेंगे शानदार अवसर

By रुस्तम राणा | Updated: May 4, 2026 05:19 IST2026-05-04T05:19:29+5:302026-05-04T05:19:29+5:30

Dainik Rashifal: सभी 12 राशियों (मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का फलादेश निहित है, जो आसान भाषा में है।

Aaj Ka Rashifal 04 May 2026 read your daily horoscope in hindi | Rashifal 04 May 2026: आज इन 4 राशि वालों को करियर-कारोबार में मिलेंगे शानदार अवसर

Rashifal 04 May 2026: आज इन 4 राशि वालों को करियर-कारोबार में मिलेंगे शानदार अवसर

Aaj Ka Rashifal 04 May 2026: पढ़ें अपना दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) और जानें अपना आज का भविष्य। आज का राशिफल (Daily Horoscope), वैदिक ज्योतिष की गणना पर आधारित है। इस राशिफल (Dainik Rashifal) की मदद से आप यह जान सकते हैं कि आज का दिन आपके लिए कैसा बीतेगा। क्या आपको शानदार परिणाम मिलेंगे या दिन मिलाजुला रहेगा अथवा करना होगा चुनौतियों का सामना। इसमें सभी 12 राशियों (मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का फलादेश निहित है, जो आसान भाषा में है।

मेष दैनिक राशिफल: आज आप बॉस को अपने कार्य से प्रभावित करेंगे। लोग आपके काम की सराहना करेंगे। पिता जी से रिश्ते अच्छे होंगे। यदि नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो उसमें सफलता मिलेगी।

वृषभ दैनिक राशिफल: आज आपके ज्ञान में भी वृद्धि होगी। विद्यार्थियों को अपने गुरुओं का आशीर्वाद प्राप्त होगा। किसी धार्मिक आयोजन में हिस्सा लेकर पुण्य का कार्य कर सकते हैं।

मिथुन दैनिक राशिफल: आज का दिन आपके लिए लाभकारी सिद्ध हो सकता है बशर्ते आपको मेहनत करनी होगी। अचानक से आपको धन प्राप्त भी हो सकता है। 

कर्क दैनिक राशिफल: आज करीबी दोस्तों से बात करके दिल को सुकून हासिल होगा। जीवनसाथी की भावनाओं को समझें और उसके बाद उसी के अनुरूप कार्य करें। कारोबार में परिस्थितियां सामान्य रहेगी। 

सिंह दैनिक राशिफल: कार्यक्षेत्र में आज आपको अपने गुप्त शत्रुओं से सावधान रहने की सलाह दी जाती है, वे आपको नुकसान पहुंचा सकते हैं। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे जातकों को अच्छी खबर मिलेगी। 

कन्या दैनिक राशिफल: आज किसी पुराने मित्र से बातचीत करके आप पुरानी यादों को ताजा करेंगे। यदि अविवाहित हैं तो शादी के लिए कोई रिश्ता आ सकता है। 

तुला दैनिक राशिफल: आज आप अपने प्रियतम के व्यवहार से नाखुश हो सकते हैं। मकान या वाहन खरीद सकते हैं। माता जी के आशीर्वाद से कोई महत्वपूर्ण कार्य संपन्न हो सकता है। 

वृश्चिक दैनिक राशिफल: आज कार्यक्षेत्र मिलाजुला रहेगा। आपके अंदर जोश और उत्साह भरपूर रहेगा। छोटे भाई-बहनों से किसी चीज को लेकर मनमुटाव होने की संभावना है। 

धनु दैनिक राशिफल: आज कोई भी कदम उठाने से पहले अनुभवी लोगों की सलाह जरूर लें। यदि बैंक से लोन लेना चाह रहे हैं तो उसमें भी आपको सफलता मिल सकती है। 

मकर दैनिक राशिफल: आज वैवाहिक जीवन में जीवनसाथी को किसी तरह की उपलब्धि मिल सकती है। नई नौकरी मिलने की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता है।

कुंभ दैनिक राशिफल: आज बड़े आर्थिक फैसले लेते समय अनुभवी लोगों की सलाह जरूर लें। किसी यात्रा पर जाना पड़ सकता है। विदेश संबंधी योजनाएं सफल हो सकती हैं।

मीन दैनिक राशिफल: आज कार्यक्षेत्र में किसी तरह की कामयाबी मिलने की संभावना है। सरकारी कामकाज पूर्ण होंगे और कार्य-व्यापार में भी अच्छी सफलता पाएंगे।

Web Title: Aaj Ka Rashifal 04 May 2026 read your daily horoscope in hindi

पूजा पाठ से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे