कौन हैं आहाना सिंह?, 'जूनियर मिस इंडिया' में झारखंड का प्रतिनिधित्व करेंगी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 4, 2026 20:29 IST2026-01-04T20:27:44+5:302026-01-04T20:29:13+5:30

8 से 10 वर्ष की आयु वर्ग की ग्रैंड फाइनलिस्ट आहाना सिंह डीपीएस रांची की छात्रा हैं और नेहरू कला केंद्र से ओडिसी सिखती हैं।

Jharkhand’s Aahana Singh in Junior Miss India Grand Finale Ranchi national beauty pageant Junior Miss India-Season 4 | कौन हैं आहाना सिंह?, 'जूनियर मिस इंडिया' में झारखंड का प्रतिनिधित्व करेंगी

file photo

Highlightsग्रैंड फिनाले में अपनी जगह पक्की कर ली है। राष्ट्रीय मंच तक सफर का फैसला किया है।

रांचीः झारखंड की राजधानी रांची की नन्ही परी आहाना सिंह ने अपनी प्रतिभा और आत्मविश्वास के दम पर देश के प्रतिष्ठित ब्यूटी पेजेंट 'जूनियर मिस इंडिया' (जूनियर मिस इंडिया - सीजन 4) के ग्रैंड फिनाले में अपनी जगह पक्की कर ली है। आहाना अब 6 से 8 जनवरी, 2026 तक जयपुर के आलीशान होटल क्लार्क्स आमेर में आयोजित होने वाले राष्ट्रीय स्तर के फिनाले में रांची और झारखंड का प्रतिनिधित्व करेंगी। 8 से 10 वर्ष की आयु वर्ग की ग्रैंड फाइनलिस्ट आहाना सिंह डीपीएस रांची की छात्रा हैं और नेहरू कला केंद्र से ओडिसी सिखती हैं।

वह उन चुनिंदा बच्चों में शामिल हैं जिन्होंने कड़े ऑडिशन राउंड को पार कर राष्ट्रीय मंच तक सफर का फैसला किया है। जयपुर में होने वाले इस तीन दिवसीय भव्य आयोजन में को कई चुनौतीपूर्ण और ग्लैमरस राउंड्स से गुजरना होगा, जिनमें मुख्य रूप से शामिल हैं: कल्चरल राउंड जिसमें वह अपनी पारंपरिक झारखंड की संस्कृति का प्रदर्शन करेंगी। पार्टी वेस्टर्न वियर डिजाइनर आउटफिट्स में रैंप वॉक, प्रिंसेंस गाउन राउंडः जहां आहाना की प्रतिभा और आत्मविश्वास को परखा जाएगा।


Web Title: Jharkhand’s Aahana Singh in Junior Miss India Grand Finale Ranchi national beauty pageant Junior Miss India-Season 4

ज़रा हटके से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे