इंस्टाग्राम प्रेमी परदेशी कुमार के साथ आम के बगीचे में प्रेमिका और दो बच्चों की मां खुशी कुमारी?, पति राजीव पासवान ने सबसे सामने दोनों की कराई शादी?

By एस पी सिन्हा | Updated: April 30, 2026 16:31 IST2026-04-30T16:30:36+5:302026-04-30T16:31:24+5:30

वैशालीः नगर पंचायत के छपकी पोखर स्थित आम के बगीचे में महिला और उसका प्रेमी मुलाकात कर रहे थे, तभी ग्रामीणों ने दोनों को रंगे हाथ पकड़ लिया। भारी भीड़ जुट गई और हंगामा शुरू हो गया।

Vaishali girlfriend and mother 2 child Khushi Kumari mango orchard Instagram lover Pardeshi Kumar husband Rajiv Paswan married everyone | इंस्टाग्राम प्रेमी परदेशी कुमार के साथ आम के बगीचे में प्रेमिका और दो बच्चों की मां खुशी कुमारी?, पति राजीव पासवान ने सबसे सामने दोनों की कराई शादी?

photo-lokmat

Highlightsसोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।महिला पहले से विवाहित है और दो बच्चों की मां है।वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

वैशालीः बिहार में वैशाली जिले के पातेपुर से प्रेम प्रसंग का एक अजीब मामला सामने आया है, जहां एक महिला को उसके इंस्टाग्राम प्रेमी के साथ आम के बगीचे में पकड़ने के बाद ग्रामीणों ने दोनों की शादी नगर पंचायत के छपकी पोखर स्थित एक मंदिर में उनकी शादी करवा दी। इस घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। महिला पहले से विवाहित है और दो बच्चों की मां है।

इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, नगर पंचायत के छपकी पोखर स्थित आम के बगीचे में महिला और उसका प्रेमी मुलाकात कर रहे थे, तभी ग्रामीणों ने दोनों को रंगे हाथ पकड़ लिया। इसके बाद मौके पर भारी भीड़ जुट गई और हंगामा शुरू हो गया।

बताया जा रहा है कि गुस्साए ग्रामीणों ने दोनों की पिटाई भी की, जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। बाद में स्थिति सामान्य होने पर दोनों को वापस लाया गया और गांव के लोगों ने छपकी पोखर स्थित मंदिर में उनकी शादी करा दी। पूरी शादी की रस्में ग्रामीणों और परिजनों की मौजूदगी में संपन्न हुईं।

इस दौरान बनाए गए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गए हैं। महिला की पहचान खुशी कुमारी और उसके प्रेमी की पहचान परदेशी कुमार के रूप में हुई है। बताया जाता है कि दोनों के बीच पिछले एक साल से इंस्टाग्राम के जरिए प्रेम संबंध था और वे लगातार संपर्क में थे।

खुशी कुमारी की शादी करीब दो साल पहले राजीव पासवान से हुई थी और उसके दो छोटे बच्चे भी हैं। महिला ने ग्रामीणों के सामने कहा कि वह अब अपने पहले पति के साथ नहीं रहना चाहती और परदेशी कुमार के साथ ही जीवन बिताएगी। वहीं, उसके पति राजीव पासवान ने बताया कि उनकी पत्नी का दूसरे युवक के साथ प्रेम संबंध था।

उन्होंने कहा कि जब दोनों को पकड़ा गया, तो दोनों साथ रहने को तैयार थे, इसलिए वह अब पत्नी को अपने साथ नहीं रखना चाहते। राजीव पासवान ने बताया कि उनकी शादी खुशी कुमारी से साल 2022 में लंगा शुभई गांव में हुई थी। उनके दो छोटे बेटे हैं।

Web Title: Vaishali girlfriend and mother 2 child Khushi Kumari mango orchard Instagram lover Pardeshi Kumar husband Rajiv Paswan married everyone

ज़रा हटके से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे