ट्यूशन टीचर से पढ़ते-पढ़ते प्यार कर बैठी 20 वर्षीय गुलअफसा प्रवीण, परिजनों को रिश्ते की भनक लगी तो भागकर रचाई शादी

By एस पी सिन्हा | Updated: April 30, 2026 15:38 IST2026-04-30T15:37:00+5:302026-04-30T15:38:11+5:30

परिवार ने कटरा थाना में अपहरण का मामला दर्ज कराया, जिसमें गांव के कुछ लोगों को आरोपी बनाया गया।

Muzaffarpur 20-year-old Gulafsa Praveen fell in love her tuition teacher When her family discovered relationship eloped and got married bihar police | ट्यूशन टीचर से पढ़ते-पढ़ते प्यार कर बैठी 20 वर्षीय गुलअफसा प्रवीण, परिजनों को रिश्ते की भनक लगी तो भागकर रचाई शादी

सांकेतिक फोटो

Highlightsपरिजनों के शादी के प्रस्ताव को युवती ने सिरे से खारिज कर दिया।नतीजा 19 अप्रैल को वह अपने प्रेमी के साथ घर छोड़कर फरार हो गई। कार्रवाई तेज कर दी और दबाव बढ़ने पर युवती को बरामद कर लिया गया।

पटनाः बिहार में मुजफ्फरपुर जिले के कटरा थाना क्षेत्र में एक प्रेम प्रसंग ने पूरे इलाके में हलचल मचा दी है। दरअसल, गुरु-शिष्या का रिश्ता पढ़ाई की चौखट से निकलकर इश्क की गलियों तक पहुंच गया। बताया जाता है कि बर्री कोठी गांव की 20 वर्षीय युवती गुलअफसा प्रवीण अपने ही पड़ोस में रहने वाले अपने ही ट्यूशन टीचर से पढ़ते-पढ़ते प्यार कर बैठी। लेकिन जब परिजनों को इस रिश्ते की भनक लगी तो आनन-फानन में घरवालों ने युवती की शादी कहीं और तय कर दी। परिजनों के शादी के प्रस्ताव को युवती ने सिरे से खारिज कर दिया।

नतीजा 19 अप्रैल को वह अपने प्रेमी के साथ घर छोड़कर फरार हो गई। इसके बाद परिवार ने कटरा थाना में अपहरण का मामला दर्ज कराया, जिसमें गांव के कुछ लोगों को आरोपी बनाया गया। पुलिस ने जांच शुरू की तो पूरा मामला लव अफेयर का निकला। लेकिन केस अपहरण का होने के कारण पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी और दबाव बढ़ने पर युवती को बरामद कर लिया गया।

बरामदगी के बाद युवती को कोर्ट में 164 के बयान के लिए पेश किया गया, जहां उसने साफ कहा कि वह अपनी मर्जी से गई थी और अपने प्रेमी से शादी कर चुकी है। कोर्ट ने भी उसके बालिग होने की पुष्टि के बाद उसे अपनी इच्छा से ससुराल जाने की अनुमति दे दी।

कोर्ट परिसर में उस वक्त तनावपूर्ण माहौल बन गया जब मायके और ससुराल पक्ष आमने-सामने आ गए। एक पक्ष बेटी को अपने साथ ले जाने पर अड़ा था, जबकि दूसरा पक्ष कह रहा था कि बालिग है और अपनी मर्जी से शादी की है। हालांकि पुलिस की मौजूदगी में स्थिति को नियंत्रित कर लिया गया। अंत में कोर्ट के निर्देश पर युवती को उसके पति के साथ भेज दिया गया।

Web Title: Muzaffarpur 20-year-old Gulafsa Praveen fell in love her tuition teacher When her family discovered relationship eloped and got married bihar police

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे