दिल्ली आते ही टीम गठन?, जदयू अध्यक्ष नीतीश कुमार, कार्यकारी अध्यक्ष होंगे संजय झा, 12 महासचिव और 8 सचिव नियुक्ति, देखिए लिस्ट
By सतीश कुमार सिंह | Updated: April 22, 2026 15:25 IST2026-04-22T15:14:23+5:302026-04-22T15:25:56+5:30
नीतीश कुमार ने जनता दल यूनाइटेड के लिए एक नई राष्ट्रीय टीम की घोषणा की है, जिसमें संजय झा को पार्टी का कार्यकारी अध्यक्ष फिर से नियुक्त किया गया है।

file photo
पटना: जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार ने पार्टी के पदाधिकारियों की नयी सूची बुधवार को जारी की। इसमें कुल 24 नेताओं को विभिन्न जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। सूची के अनुसार, नीतीश कुमार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने रहेंगे, जबकि संजय कुमार झा को राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया है। नए संगठनात्मक ढांचे में 12 राष्ट्रीय महासचिवों और 8 सचिवों की नियुक्ति शामिल हैं।
National office bearers of Janata Dal (United) constituted by party president Nitish Kumar released today.
— ANI (@ANI) April 22, 2026
Sanjay Kumar Jha renamed party's working president and Chandeshwar Prasad Chandravanshi to be the party's vice president. pic.twitter.com/y7wwLJbzpb
नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली इस नई टीम में अत्यंत पिछड़े समुदाय से आने वाले पूर्व जहानाबाद सांसद चंदेश्वर प्रसाद चंद्रवंशी को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है। इसके अलावा गोपालगंज सांसद आलोक कुमार सुमन को पार्टी का राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
इस पुनर्गठन का उद्देश्य पार्टी संगठन को मजबूत करना और उसके नेतृत्व आधार का विस्तार करना है। नीतीश कुमार ने मनीष कुमार वर्मा, श्याम रजक को राष्ट्रीय सचिव बनाया है। इसके साथ ही राजाीव रंजन प्रसाद को राष्ट्रीय प्रवक्ता बनाया गया है।