केजरीवाल को तगड़ा झटका देते हुए राघव चड्ढा, अशोक मित्तल और संदीप पाठक ने छोड़ी AAP, बीजेपी में शामिल होने की कही बात

By रुस्तम राणा | Updated: April 24, 2026 15:58 IST2026-04-24T15:48:55+5:302026-04-24T15:58:37+5:30

राघव चड्ढा ने कहा, "हमने फैसला किया है कि हम, जो राज्यसभा में आम आदमी पार्टी के 2/3 सदस्य हैं, भारत के संविधान के प्रावधानों का इस्तेमाल करते हुए खुद को बीजेपी में मिला लेंगे।"

Dealing a major blow to Kejriwal, Raghav Chadha, Ashok Mittal, and Sandeep Pathak have quit the AAP and joined the BJP | केजरीवाल को तगड़ा झटका देते हुए राघव चड्ढा, अशोक मित्तल और संदीप पाठक ने छोड़ी AAP, बीजेपी में शामिल होने की कही बात

केजरीवाल को तगड़ा झटका देते हुए राघव चड्ढा, अशोक मित्तल और संदीप पाठक ने छोड़ी AAP, बीजेपी में शामिल होने की कही बात

नई दिल्ली:आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल को बड़ा झटका देते हुए राघव चड्ढा, अशोक मित्तल और संदीप पाठक ने शुक्रवार को पार्टी छोड़ दी है। साथ ही तीनों नेताओं ने बीजेपी को ज्वॉइन करने की बात कही है। संदीप पाठक और अशोक मित्तल के साथ एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए आप सांसद राघव चड्ढा ने कहा, "हमने यह फैसला किया है कि हम, यानी राज्यसभा में आप के दो-तिहाई सदस्य, भारत के संविधान के प्रावधानों का इस्तेमाल करते हुए खुद को बीजेपी में मिला लेंगे।"

चड्ढा ने कहा, “आम आदमी पार्टी, जिसे मैंने अपने खून-पसीने से सींचा और जिसे मैंने अपनी जवानी के 15 साल दिए, अब अपने सिद्धांतों, मूल्यों और मूल नैतिक आदर्शों से पूरी तरह भटक चुकी है। यह पार्टी अब देश के लिए या राष्ट्रीय हित में काम नहीं कर रही है, बल्कि निजी स्वार्थ के लिए काम कर रही है। आप में से कई लोग पिछले कुछ सालों से मुझसे यह कह रहे हैं, और मैंने भी निजी तौर पर यह महसूस किया है कि मैं ‘गलत पार्टी में सही आदमी’ हूँ। मैं फिर दोहराता हूँ, ‘मैं गलत पार्टी में सही आदमी हूँ।’ इसलिए, आज मैं यह घोषणा करता हूँ कि मैं आम आदमी पार्टी से खुद को अलग कर रहा हूँ और जनता के बीच जा रहा हूँ।”

आप सांसद राघव चड्ढा ने कहा, "राज्यसभा में AAP के 10 सांसद हैं, जिनमें से दो-तिहाई से ज़्यादा इस मामले में हमारे साथ हैं। उन्होंने हस्ताक्षर किए हैं और आज सुबह हमने हस्ताक्षरित पत्र और दस्तावेज़ राज्यसभा के सभापति को सौंप दिए हैं... उनमें से 3 आपके सामने यहाँ मौजूद हैं। हमारे अलावा, हरभजन सिंह, राजिंदर गुप्ता, विक्रम साहनी और स्वाति मालीवाल भी हैं।"

 

Web Title: Dealing a major blow to Kejriwal, Raghav Chadha, Ashok Mittal, and Sandeep Pathak have quit the AAP and joined the BJP

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे