पवन खेड़ा की अग्रिम ज़मानत याचिका खारिज, सरमा ने कहा-कोई टिप्पणी नहीं, अगर मैं सत्ता में वापस आया तो 4 मई के बाद ही रिव्यू करूंगा, वीडियो

By सतीश कुमार सिंह | Updated: April 24, 2026 14:34 IST2026-04-24T14:32:47+5:302026-04-24T14:34:08+5:30

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने खेड़ा की आलोचना की और अदालत के आदेश को कांग्रेस नेता के लिए एक और झटका बताया।

Pawan Khera's anticipatory bail plea rejected Assam CM Himanta Biswa Sarma said no comment come back power, I will review the case only after May 4 Video | पवन खेड़ा की अग्रिम ज़मानत याचिका खारिज, सरमा ने कहा-कोई टिप्पणी नहीं, अगर मैं सत्ता में वापस आया तो 4 मई के बाद ही रिव्यू करूंगा, वीडियो

file photo

Highlightsतो 4 मई के बाद ही केस का रिव्यू करूंगा।पूरी तरह से असम पुलिस पर निर्भर है।आदर्श आचार संहिता लागू है।

दक्षिण 24 परगना: असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा की पत्नी के कथित जाली दस्तावेजों के मामले में कांग्रेस नेता पवन खेड़ा की अग्रिम जमानत याचिका को खारिज किए जाने के गुवाहाटी उच्च न्यायालय के फैसले का भाजपा ने शुक्रवार को स्वागत किया और उनका समर्थन करने को लेकर राहुल गांधी पर निशाना साधा। सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक वीडियो पोस्ट कर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने खेड़ा की आलोचना की और अदालत के आदेश को कांग्रेस नेता के लिए एक और झटका बताया।

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कांग्रेस नेता पवन खेड़ा की अग्रिम ज़मानत याचिका गुवाहाटी हाई कोर्ट द्वारा खारिज किए जाने पर कहा, "मैं कोई टिप्पणी नहीं करना चाहता क्योंकि आदर्श आचार संहिता लागू है। केस का जो भी नतीजा होगा, वह पूरी तरह से असम पुलिस पर निर्भर है। अगर मैं सत्ता में वापस आया तो 4 मई के बाद ही केस का रिव्यू करूंगा।"

 

Web Title: Pawan Khera's anticipatory bail plea rejected Assam CM Himanta Biswa Sarma said no comment come back power, I will review the case only after May 4 Video

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे