4 मई को नतीजे आने के बाद TMC गुंडों को छुपने की जगह नहीं मिलेगी?, पीएम मोदी बोले- दीया भी बुझने से पहले थोड़ा फड़फड़ा रहा, वीडियो
By सतीश कुमार सिंह | Updated: April 24, 2026 13:02 IST2026-04-24T13:00:46+5:302026-04-24T13:02:02+5:30
ये मत भूलना कि हर बुझता हुआ दीपक थोड़ा फड़फड़ाता है, वैसे ही TMC का दीया भी बुझने से पहले थोड़ा फड़फड़ा रहा है।

photo-lokmat
उत्तर 24 परगनाः पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने टीएमसी और सीएम ममता बनर्जी पर हमला किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दमदम विधानसभा में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, "मैं सबसे पहले बंगाल और तमिलनाडु के लोगों को बहुत बधाई देता हूं। लंबे समय से बंगाल में परिवर्तन की जो लहर दिख रही थी, कल पहले चरण के मतदान ने उसपर मुहर लगा दी है।
LIVE: PM Shri @narendramodi addresses Vijay Sankalp Sabha in Dum Dum, West Bengal. #BanglaBolcheBJPJitchehttps://t.co/FmRWlMVrl3
— BJP (@BJP4India) April 24, 2026
आजादी TMC के भय से
आजादी TMC के भ्रष्टाचार से
आजादी TMC के सिंडिकेट से
आजादी बेटियों पर अत्याचार से
आजादी पलायन की मजबूरी से
आजादी बेरोजगारी और बेकारी से
आजादी घुसपैठियों के कब्जे से।
कल भाजपा के पक्ष में जो समर्थन दिखा है, उसने भाजपा की विजय का शंखनाद कर दिया है। जिस बंगाल में TMC ने लोकतंत्र के मंदिर को कुचल दिया था, उस बंगाल में पहले चरण में जनता ने लोकतंत्र के मंदिर का पुनर्निमाण कर दिया है। अब दूसरे चरण में आपको इस लोकतंत्र के मंदिर पर विजय ध्वज फहराना है।"
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दमदम विधानसभा में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, "इस वजह से अब TMC बहुत बुरी तरह बौखला गई है। कल रात भर वह अपने गुंडो को ताकत दे रही थी। मैं बंगाल की जनता, भाजपा कार्यकर्ताओं, जनता से कहूंगा कि मत भूलिए यह क्रांति की धरती है, यह वीरों की धरती है... 4 मई को नतीजे आने के बाद TMC के गुंडों को छुपने की जगह नहीं मिलेगी।
कोई बचाने वाला नहीं मिलेगा। कल पहले चरण के मतदान ने TMC के महांजगलराज के अंत का उद्घोष है। मैं देख रहा हूं कि बंगाल की नारीशक्ति... 21वीं सदी के बंगाल की नई गाथा लिखने जा रही है। बंगाल की हर महिला कह रही है- अब नहीं सहेंगे, TMC सरकार बदलकर रहेंगे। गुलामी की बेड़ियां तोड़ने के लिए नेताजी सुभाषचंद्र बोस ने राष्ट्र का आह्वान किया था - तुम मुझे खून दो, मैं तुम्हें आजादी दूंगा।
ये बंगाल में नई क्रांति की बेला है। ये क्रांति आपके एक वोट से होगी। इसलिए मैं बंगाल की जनता से करबद्ध प्रार्थना करता हूं कि आप हमें वोट रूपी आशीर्वाद दीजिए, हम मिलकर बंगाल को अनेक कष्टों से आजादी दिलाएंगे। बंगाल का गौरव फिर से लौटाने के लिए, बंगाल को फिर से अवसरों की भूमि बनाने के लिए ये आजादी बहुत जरूरी है।
4 मई को नतीजे आने के बाद TMC के गुंडों को बंगाल में छुपने की जगह नहीं मिलेगी, उन्हें कोई बचाने वाला नहीं मिलेगा। कल पहले चरण के मतदान ने TMC के महाजंगलराज के अंत का उद्घोष कर दिया है। इस वजह से अब TMC बहुत बुरी तरह बौखला गई है। कल रात भर TMC अपने गुंडों को ताकत दे रही थी कि मैदान में आओ।
मैं बंगाल की जनता से कहूंगा, भाजपा के सभी कार्यकर्ताओं से कहूंगा कि मत भूलिए, ये क्रांति की धरती है, ये वीरों की धरती है। और ये मत भूलना कि हर बुझता हुआ दीपक थोड़ा फड़फड़ाता है, वैसे ही TMC का दीया भी बुझने से पहले थोड़ा फड़फड़ा रहा है। जिस बंगाल में TMC ने लोकतंत्र के मंदिर को कुचल दिया था। अपनी तानाशाही से लोकतंत्र के मंदिर को खंडित कर दिया था।
उस बंगाल में पहले चरण में जनता ने लोकतंत्र के मंदिर का पुनर्निर्माण कर दिया है। अब दूसरे चरण में आपको इस लोकतंत्र के मंदिर पर विजय ध्वज फैलाना है।