राजधानी एक्सप्रेस के एसी कोच बी-1 में लगी आग, घटनास्थल पर जा रही C&W की वैन पलटी, 5 से अधिक स्टाफ को आई गंभीर चोट

By बृजेश परमार | Updated: May 17, 2026 12:37 IST2026-05-17T12:37:18+5:302026-05-17T12:37:26+5:30

Rajdhani Express Fire: करीब 15 मिनट में पूरा कोच खाली करा लिया गया।

fire broke out in AC coach B-1 of Rajdhani Express C&W van on its way to the scene overturned leaving more than 5 staff seriously injured | राजधानी एक्सप्रेस के एसी कोच बी-1 में लगी आग, घटनास्थल पर जा रही C&W की वैन पलटी, 5 से अधिक स्टाफ को आई गंभीर चोट

राजधानी एक्सप्रेस के एसी कोच बी-1 में लगी आग, घटनास्थल पर जा रही C&W की वैन पलटी, 5 से अधिक स्टाफ को आई गंभीर चोट

Rajdhani Express Fire: त्रिवेंद्रम से हजरत निजामुद्दीन (दिल्ली) जा रही राजधानी एक्सप्रेस में रविवार तड़के आग लग गई। आग ट्रेन के बी - 1कोच में लगी थी।कोच में 68 यात्री सवार थे।हादसा रतलाम जिले के आलोट के पास लूणी रीछा-विक्रमगढ़ स्टेशन के बीच हुआ। सभी यात्री सुरक्षित हैं। वहीं, आलोट में दुर्घटनास्थल जा रही C&W की यातायात वैन शामगढ़ सुवासरा के मध्य खाई पलटी। C&W के 5 से अधिक स्टाफ को आई गंभीर चोट, एंबुलेंस द्वारा कोटा रैफर किया गया। 

रेलवे सूत्रों के अनुसार राजधानी एक्सप्रेस (गाड़ी संख्या 12431) रात करीब 3.45 बजे रतलाम जंक्शन से रवाना हुई। इसका अगला स्टॉप सुबह 8.45 बजे कोटा जंक्शन था, लेकिन राजस्थान में एंट्री से पहले लूणी रीछा-विक्रमगढ़ स्टेशन के पास एसी कोच (बी-1) में आग लग गई। कोच में 68 यात्री सवार थे। करीब 15 मिनट में पूरा कोच खाली करा लिया गया।

किसी प्रकार की जनहानि की सूचना नहीं है। हादसे के बाद दिल्ली-मुंबई रेलवे ट्रैक पर ट्रैफिक रोक दिया गया है। वहीं, ट्रेन का बिजली कनेक्शन काटकर प्रभावित कोच को अलग कर दिया गया है।

दुर्घटना राहत ट्रेन और टॉवर वैगन रवाना

घटना स्थल राजस्थान के कोटा रेल मंडल क्षेत्र में आता है, लेकिन रतलाम मंडल मुख्यालय नजदीक होने से रतलाम मंडल के डीआरएम अश्विनी कुमार मौके के लिए रवाना हो गए। राहत और बचाव के लिए दुर्घटना राहत ट्रेन और टॉवर वैगन सुबह घटना स्थल भेजी गई है। फिलहाल, आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।

Web Title: fire broke out in AC coach B-1 of Rajdhani Express C&W van on its way to the scene overturned leaving more than 5 staff seriously injured

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे