Udhampur Road Accident: खाई में समा गई यात्रियों से भरी बस, कई यात्रियों की मौत का अंदेशा; मंत्री जितेंद्र सिंह ने घायलों की मदद का दिया आदेश
By अंजली चौहान | Updated: April 20, 2026 11:02 IST2026-04-20T11:01:09+5:302026-04-20T11:02:12+5:30
Udhampur Road Accident: यह हादसा कानोटे गांव के पास हुआ जब रामनगर से उधमपुर जा रही बस अनियंत्रित होकर एक खाई में गिर गई।

Udhampur Road Accident: खाई में समा गई यात्रियों से भरी बस, कई यात्रियों की मौत का अंदेशा; मंत्री जितेंद्र सिंह ने घायलों की मदद का दिया आदेश
Udhampur Road Accident: जम्मू-कश्मीर के उधमपुर जिले में दर्दनाक सड़क हादसे में कई लोगों की मौत की आशंका है। सोमवार, 20 अप्रैल को यात्रियों से भरी बस अचानक बैलेंस बिगड़ने की वजह से खाई में गिर गई। यह हादसा कनोट गांव के पास हुआ, जब रामनगर से उधमपुर जा रही थी। स्थानीय अधिकारियों ने तुरंत बचाव अभियान शुरू कर दिया।
जितेंद्र सिंह ने मामले का लिया जायजा
Tragic bus accident reported near Kanote in Udhampur; Union Minister Dr Jitendra Singh says rescue operations are underway, with injured being shifted and critically hurt to be airlifted. pic.twitter.com/IBwQdgIido
— JAMMU LINKS NEWS (@JAMMULINKS) April 20, 2026
केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने बताया कि घटना के तुरंत बाद उन्होंने उधमपुर के डिप्टी कमिश्नर मिंगा शेरपा से बात की। उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर लिखा, "अभी-अभी उधमपुर के डीसी मिंगा शेरपा से बात की, जिन्होंने एक घंटे से भी कम समय पहले कानोटे गांव में रामनगर से उधमपुर जा रही एक सार्वजनिक परिवहन बस के दुर्घटनाग्रस्त होने की सूचना दी।"
उन्होंने कहा कि बचाव अभियान तुरंत शुरू कर दिया गया है। भारी संख्या में हताहत होने की आशंका है। हर संभव सहायता प्रदान की जा रही है। घायलों को चिकित्सा सहायता के लिए अस्पताल ले जाया जाएगा। गंभीर रूप से घायलों को एयरलिफ्ट करने की व्यवस्था की जा रही है।
Udhampur: A bus travelling from Ramnagar met with an accident near Jalo area; more details awaited.#Udhampur#Accident#BreakingNewspic.twitter.com/HAzRARbG1X
— Gulistan News (@GulistanNewsTV) April 20, 2026
मंत्री ने कहा, "स्थानीय प्रशासन और राजिंदर शर्मा के नेतृत्व में हमारी स्थानीय कार्यकर्ताओं की टीम के साथ लगातार संपर्क में हूं।"