30 के अंदर पीएम नरेंद्र मोदी टीवी पर आकर हाथ जोड़ेंगे?, राहुल गांधी ने कहा-हिंदुस्तान के आर्थिक सिस्टम को बेचा
By सतीश कुमार सिंह | Updated: May 20, 2026 13:13 IST2026-05-20T13:08:22+5:302026-05-20T13:13:47+5:30
मैं आपको बता रहा हूं, गलती सिर्फ नरेंद्र मोदी, अमित शाह और RSS की है क्योंकि इन्होंने इसे(संविधान) खत्म किया है।

file photo
रायबरेली: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष व कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा कि नरेंद्र मोदी ने हिंदुस्तान के आर्थिक सिस्टम को बेच दिया है। अब आर्थिक तूफान आ रहा है और नरेंद्र मोदी और हिंदुस्तान की सरकार आपको नहीं बचा पाएगी, वे आपसे कहेंगे, रोएंगे और कहेंगे कि मेरी गलती नहीं है। मैं आपको बता रहा हूं, गलती सिर्फ नरेंद्र मोदी, अमित शाह और RSS की है क्योंकि इन्होंने इसे(संविधान) खत्म किया है। गांधी ने कहा, "...चुनाव से पहले कहा गया कि पेट्रोल, गैस की कोई कमी नहीं है। पेट्रोल के दाम नहीं बढ़ेंगे। आज जब पेट्रोल के दाम बढ़ रहे हैं तो अंबानी पेट्रोल हिंदुस्तान से बाहर भेज रहे हैं।
#WATCH | Raebareli, UP: Lok Sabha LoP and Congress MP Rahul Gandhi said, "...Before the elections, it was said that there is no shortage of petrol or gas. Petrol prices will not increase. Today, when petrol prices are rising, Ambani is exporting petrol from India to abroad.… pic.twitter.com/IjwAyEm3JN
— ANI (@ANI) May 20, 2026
अंबानी रूस से पेट्रोल खरीदकर बाहर बेचते हैं और उस पैसे से वे नरेंद्र मोदी की फंडिंग करते हैं। यह सच्चाई है।" गांधी ने कहा, "नरेंद्र मोदी कहते हैं कि विदेश मत जाएं, सोना न खरीदें, इलेक्ट्रिक गाड़ी खरीदें। आने वाले समय में किसान के पास खाद नहीं होगा। देखिए कुछ महीनों में महंगाई कहां जाती है, पेट्रोल, डीज़ल, तेल, गैस, दाल, चावल के दाम कहां जाते हैं। खुलकर प्रधानमंत्री कहते हैं कि सोना मत खरीदें, विदेश न जाएं और खुद हज़ारों करोड़ रुपये के जहाज़ में विदेश जाते हैं।"
#WATCH | Raebareli, UP: Lok Sabha LoP and Congress MP Rahul Gandhi says, "PM Narendra Modi has sold off India's economic system. He has handed over the economic system of India to Ambani, Adani and America. Now an economic storm is coming, and PM Narendra Modi and the government… pic.twitter.com/fPm7rZ8gwl
— ANI (@ANI) May 20, 2026
#WATCH | Raebareli, UP: Lok Sabha LoP and Congress MP Rahul Gandhi says, "PM Narendra Modi says don't go abroad, don't buy gold, buy electric vehicles. In the coming times, farmers won't have fertiliser. Watch where inflation goes in a few months, where the prices of petrol,… pic.twitter.com/KUcdooBlCe
— ANI (@ANI) May 20, 2026