सनातन ​​को खत्म किया जाना चाहिए?, सीएम विजय के सामने उदयनिधि स्टालिन बोले, वीडियो

By सतीश कुमार सिंह | Updated: May 12, 2026 15:29 IST2026-05-12T15:02:29+5:302026-05-12T15:29:01+5:30

राहुल गांधी ने पवित्र सेंगोल का मजाक उड़ाया और राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह का अपमान करते हुए उसका बहिष्कार किया।

watch Sanathanam should be eradicated Udhayanidhi Stalin brings back anti-Sanatan plank cm vijay BJP slams see vidoe | सनातन ​​को खत्म किया जाना चाहिए?, सीएम विजय के सामने उदयनिधि स्टालिन बोले, वीडियो

photo-ani

Highlightsसनातन धर्म, जिसने लोगों को विभाजित किया, उसका उन्मूलन किया जाना चाहिए।भाजपा ने तुरंत कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की और प्रवक्ता सीआर केशवन ने इसे एक विषैली बयानबाजी बताया।उदयनिधि स्टालिन तमिलनाडु के राहुल गांधी हैं, जो विभाजनकारी नफरत की राजनीति फैला रहे हैं।

चेन्नई: द्रविड़ मुनेत्र कषगम (द्रमुक) नेता उदयनिधि स्टालिन ने मंगलवार को दावा किया कि सनातन धर्म लोगों को विभाजित करता है और उन्होंने इसे ‘समाप्त’ करने का आह्वान किया। उदयनिधि इससे पहले सितंबर 2023 में भी इस तरह का बयान दे चुके हैं। तमिलनाडु विधानसभा में विपक्ष के नेता और डीएमके विधायक उदयनिधि स्टालिन ने एक बार फिर सनातन धर्म के खिलाफ बयानबाजी की है। मंगलवार को तमिलनाडु विधानसभा को संबोधित करते हुए उदयनिधि स्टालिन ने कहा, "सनातन धर्म, जिसने लोगों को विभाजित किया, उसका उन्मूलन किया जाना चाहिए।"

इस बयान पर भाजपा ने तुरंत कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की और प्रवक्ता सीआर केशवन ने इसे एक विषैली बयानबाजी बताया। उदयनिधि स्टालिन तमिलनाडु के राहुल गांधी हैं, जो विभाजनकारी नफरत की राजनीति फैला रहे हैं। राहुल गांधी ने पवित्र सेंगोल का मजाक उड़ाया और राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह का अपमान करते हुए उसका बहिष्कार किया।


राहुल गांधी की तरह, जिन्हें पिछले तीन लोकसभा चुनावों में नकार दिया गया है, उदयनिधि स्टालिन तमिलनाडु की जनता द्वारा दंडित और निष्कासित किए जाने के बावजूद अपनी जहरीली बयानबाजी जारी रखे हुए हैं। विभाजनकारी डीएमके से और क्या उम्मीद की जा सकती है, जिसने कार्तिकेय दीपम जलाने का विरोध किया और जिसके मुख्यमंत्री ने तमिलनाडु के लोगों को दीपावली की शुभकामनाएं नहीं दीं।

डीएमके के एक सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री ने अपमानजनक टिप्पणी की थी कि हिंदू धर्म केवल भारत के लिए ही नहीं, बल्कि पूरी दुनिया के लिए खतरा है। इन बार-बार अपराध करने वालों को यह याद रखना चाहिए कि तमिलनाडु के राज्य चिह्न में एक मंदिर का गोपुरम है और तमिलनाडु के लोग अपनी आस्था और भावनाओं के ऐसे घोर अपमान को न तो भूलेंगे और न ही माफ करेंगे।

उदयनिधि ने पहले भी इस तरह की टिप्पणियां की हैं, जिनकी वजह से न सिर्फ राजनीतिक नेताओं बल्कि अदालतों ने भी उनकी कड़ी आलोचना की है। इसी साल 21 जनवरी को मद्रास उच्च न्यायालय की मदुरै बेंच ने 20 जनवरी को तिरुचि शहर पुलिस द्वारा भाजपा नेता अमित मालवीय के खिलाफ तमिलनाडु के उपमुख्यमंत्री उदयनिधि स्टालिन द्वारा सनातन धर्म पर की गई टिप्पणियों को कथित तौर पर "विकृत रूप से प्रस्तुत करने" के आरोप में दर्ज एफआईआर को रद्द कर दिया। न्यायमूर्ति एस. श्रीमाथी ने याचिका को स्वीकार करते हुए कहा कि उदयनिधि की टिप्पणियां "घृणास्पद भाषण" की श्रेणी में आती हैं।

उन्होंने कहा कि सनातन धर्म का केवल विरोध या प्रतिरोध ही नहीं किया जाना चाहिए, बल्कि इसे समाप्त या जड़ से उखाड़ फेंकना चाहिए। तमिल में, यहां इस्तेमाल किया गया शब्द 'सनातन एथिरप्पु' (सनातन का विरोध) नहीं, बल्कि 'सनातन ओझिप्पु' (सनातन का उन्मूलन) था।" मुख्यमंत्री विजय के नेतृत्व वाली तमिलगा वेट्री कज़गम (टीवीके) की चुनावों में शानदार जीत के बाद नवगठित विधानसभा की बैठक हुई।

टीवीके विधायक जेसीडी प्रभाकर को सर्वसम्मति से तमिलनाडु विधानसभा अध्यक्ष चुना गया। प्रभाकर, जो 2026 के विधानसभा चुनावों में थाउज़ेंड लाइट्स निर्वाचन क्षेत्र से चुने गए थे, ने द्रविड़ मुन्नेत्र कज़गम (डीएमके) के उम्मीदवार एझलियन नागनाथन को हराया।

Web Title: watch Sanathanam should be eradicated Udhayanidhi Stalin brings back anti-Sanatan plank cm vijay BJP slams see vidoe

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे