पश्चिम बंगाल: मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने 5 मंत्रियों को विभाग सौंपे; अग्निमित्र पॉल, दिलीप घोष को मुख्य भूमिकाएँ मिलीं
By रुस्तम राणा | Updated: May 11, 2026 20:05 IST2026-05-11T19:52:53+5:302026-05-11T20:05:31+5:30
पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने आज विधायकों के साथ हुई एक बैठक में पाँच मंत्रियों के बीच विभागों का बँटवारा तय कर दिया।

पश्चिम बंगाल: मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने 5 मंत्रियों को विभाग सौंपे; अग्निमित्र पॉल, दिलीप घोष को मुख्य भूमिकाएँ मिलीं
नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल में सोमवार को मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने 5 मंत्रियों को विभाग सौंपे। कैबिनेट मंत्री अग्निमित्र पॉल, दिलीप घोष को मुख्य विभागों की जिम्मेदारी दी गई है। दिलीप घोष को ग्रामीण विकास, पंचायत और पशुधन संसाधन विभाग सौंपे गए हैं। वहीं अशोक कीर्तनिया और खुदीराम टुडू को क्रमश: खाद्य विभाग और पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग दिया गया है। जबकि अग्नि मित्रा पॉल को महिला एवं बाल कल्याण विभाग दिया गया है और निशीथ प्रमाणिक को उत्तर बंगाल विकास, खेल और युवा कल्याण की पोर्टफोलियो सौंपा गया है।
विभाग इस प्रकार हैं:
1) दिलीप घोष – ग्रामीण विकास, पंचायत और पशु संसाधन
2) अशोक कीर्तनिया – खाद्य विभाग
3) खुदीराम टुडू – पिछड़ा वर्ग कल्याण
4) अग्निमित्रा पॉल – महिला एवं बाल कल्याण
5) निशीथ प्रमाणिक – उत्तर बंगाल विकास, खेल और युवा कल्याण
West Bengal Chief Minister Suvendu Adhikari finalised the portfolio allocation among five ministers at a meeting with MLAs today.
— ANI (@ANI) May 11, 2026
The portfolios are as follows:
1) Dilip Ghosh – Rural Development, Panchayats, and Animal Resources
2) Ashok Kirtania – Food Department
3)…
पश्चिम बंगाल में 15 लंबे सालों के बाद एक नई सरकार बनी है। 2026 के विधानसभा चुनावों में बीजेपी की ऐतिहासिक जीत ने ममता बनर्जी की TMC के शासन को निर्णायक रूप से खत्म कर दिया। 9 मई को सुवेंदु अधिकारी ने राज्य के 9वें मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली। हालाँकि, जश्न का माहौल जल्द ही शासन की गंभीर जिम्मेदारियों में बदल गया। अधिकारी को एक ऐसा राज्य मिला है जहाँ गहरी ढांचागत, सामाजिक और आर्थिक चुनौतियाँ मौजूद हैं।