पुलिस के हाथ खोल दिया, 48 घंटे में...?, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा-उद्योग लगाने और निवेश बढ़ाने के लिए सबसे जरूरी कानून व्यवस्था

By एस पी सिन्हा | Updated: May 11, 2026 14:24 IST2026-05-11T14:23:11+5:302026-05-11T14:24:07+5:30

बिहार को अपराध मुक्त बनाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसके लिए प्रशासन और पुलिस को लगातार सक्रिय रहने का निर्देश दिया गया है।

bihar cm Samrat Chaudhary said freed police in 48 hours law and order most important setting up industries and increasing investment | पुलिस के हाथ खोल दिया, 48 घंटे में...?, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा-उद्योग लगाने और निवेश बढ़ाने के लिए सबसे जरूरी कानून व्यवस्था

photo-ani

Highlightsउद्योग लाने हैं तो सुशासन को और अधिक प्रभावी बनाना होगा.अपराध मुक्त बिहार के लिए हम कुछ भी करेंगे। हम कभी समझौता नहीं करेंगे।हमारे लिए मायने रखता है अपराध मुक्त बिहार।

पटनाः बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने राज्य की कानून व्यवस्था को लेकर बड़ा बयान देते हुए कहा कि मैंने पुलिस के हाथ खोल दिए हैं, अगर कोई पुलिस को चैलेंज करता है, तो उसको 48 घंटे में पुलिस जवाब देने का काम करेगी. उन्होंने कहा कि बिहार में सुशासन, कानून व्यवस्था और विकास को लेकर सरकार पूरी तरह गंभीर है. एक कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि बिहार में उद्योग लगाने और निवेश बढ़ाने के लिए सबसे जरूरी चीज मजबूत कानून व्यवस्था है. यदि राज्य में उद्योग लाने हैं तो सुशासन को और अधिक प्रभावी बनाना होगा.

सरकार अपराध मुक्त बिहार बनाने के लिए प्रतिबद्ध है और इसमें किसी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा. मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि अपराधी चाहे कोई भी हो, कोई फर्क नहीं पड़ता है। किस जाति-धर्म का है यह हमारे लिए मायने नहीं रखता है. हमारे लिए मायने रखता है अपराध मुक्त बिहार। अपराध मुक्त बिहार के लिए हम कुछ भी करेंगे। हम कभी समझौता नहीं करेंगे।

उन्होंने कहा कि बिहार को अपराध मुक्त बनाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसके लिए प्रशासन और पुलिस को लगातार सक्रिय रहने का निर्देश दिया गया है। राज्य में शांति और सुरक्षा का माहौल बनाकर ही विकास की गति को तेज किया जा सकता है। सरकार का मानना है कि सुरक्षित माहौल बनने से उद्योग, रोजगार और निवेश के नए अवसर पैदा होंगे।

कार्यक्रम में पटना शहर के विकास कार्यों का भी उल्लेख करते हुए कहा कि मैं जब से पटना आया तब से इस पूरे इलाके से मैं देखता रहा हूं. ये नाल बड़ा नाला बनाकर पूरे इलाके के लिए अभिशाप था. धन्यवाद देता हूं पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को उनके प्रयास से नाला पर सड़क बन गया. उन्होंने कहा कि 31 मार्च 2027 तक सीधा मरीन ड्राइव से जोड़ने का काम बिहार की सरकार करेगी.

इस इलाके के लोग काफी परेशान होते थे. यह सड़क बन जाने के बाद पूरा इलाका कमर्शियल होने जा रहा है, बड़े-बड़े मॉल खुलने लगेंगे. पूरी अर्थव्यवस्था बदल जाएगी. पूरी संरचना के लिए नीतीश कुमार को और नितिन नबीन को धन्यवाद देता हूं. उन्होंने बताया कि वर्ष 2014 में जब वे नगर विकास मंत्री थे,

तब दीघा इलाके में प्रयोग के तौर पर सड़क और आधुनिक नाला निर्माण की योजना शुरू की गई थी। उस समय लोगों को चिंता थी कि ऐसे नालों की सफाई कैसे होगी? लेकिन अब सरकार ने नालों की सफाई और रखरखाव की भी विशेष व्यवस्था करने का निर्णय लिया है. संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि सफाई व्यवस्था में कोई लापरवाही नहीं होनी चाहिए.

Web Title: bihar cm Samrat Chaudhary said freed police in 48 hours law and order most important setting up industries and increasing investment

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे