Congress: भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (INC) भारत की सबसे पुरानी राजनैतिक पार्टी है। इसकी स्थापना अंग्रेजी हुकुमत से आजादी पाने के लिए 28 दिसंबर 1885 में हुई थी। इसके प्रमुख संस्थापकों में ए ओ ह्यूम, दादा भाई नौरोजी और दिनशा वाचा शामिल थे। कांग्रेस के पहले अध्यक्ष वोमेश चंदर बोनर्जी थे। 15 अगस्त, 1947 को आजाद भारत की पहली सरकार कांग्रेस ने ही बनाई। 26 जनवरी, 1950 को भारत का संविधान भी कांग्रेस के शासनकाल में ही लागू हुआ। आजाद भारत के 70 साल के इतिहास में तकरीबन 60 साल कांग्रेस के नेतृत्व वाली सरकारें रही हैं। इस दौरान देश को कांग्रेस ने पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू (1947-1965) से मनमोहन सिंह (2004-2014) तक कुल सात प्रधानमंत्री दिए हैं। साल 2014 के लोकसभा चुनाव अबतक की कांग्रेस का सबसे दोयम प्रदर्शन रहा। कांग्रेस पार्टी को साल 2014 के आम चुनावों में 543 सदस्यीय लोकसभा में केवल 44 सीट ही मिलीं। इसके बाद राज्यों में भी कांग्रेस का तेजी से पतन हुआ। वर्तमान में पंजाब और कर्नाटक ही दो बड़े प्रदेश ऐसे हैं जहां कांग्रेस की सरकारें हैं। लेकिन आगामी 12 को कर्नाटक में भी विधानसभा चुनाव हैं। इसलिए इन दिनों कांग्रेस पुनः खुद को स्थापति करने के लिए कर्नाटक चुनावों में संघर्षरत है। कांग्रेस के वर्तमान अध्यक्ष राहुल गांधी हैं। Read More
Karnataka Congress crisis:केपीसीसी अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष अब्दुल जब्बार पार्टी उम्मीदवार समर्थ शमनूर को हराने की साजिश रचने के आरोप में पहले ही इस्तीफा दे चुके हैं। ...
सोमवार को होने वाली इस मुलाक़ात से पहले बात करते हुए कांग्रेस विधायक बेलूर गोपालकृष्ण ने कहा कि इस समूह ने पहले भी बड़ी संख्या में मुलाक़ात की थी और मिलकर यह फ़ैसला किया था कि वे मंत्रिमंडल में मौकों के लिए ज़ोर डालेंगे। ...
Vande Matram Vivad: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि बड़े दुर्भाग्य के साथ कहना पड़ रहा है कि कांग्रेस की पार्षद ने नगर निगम में वंदे मातरम गाने से इनकार किया और बड़ी बेशर्मी के साथ कहा कि मैं नहीं गाऊंगी। ...
वडवा (बी) वार्ड की पूर्व पार्षद सेजलबेन गोहिल ने दिन की शुरुआत में ही एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में सार्वजनिक रूप से कांग्रेस में शामिल होने की घोषणा की थी। हालाँकि, दो से तीन घंटों के भीतर ही उन्होंने बीजेपी में अपनी वापसी का ऐलान कर दिया। ...
Baramati by-election: महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार बारामती उपचुनाव में निर्विरोध जीत जाएंगी। यह उपचुनाव 23 अप्रैल को होना था और कांग्रेस ने अपना उम्मीदवार वापस ले लिया है। ...