Krishnavataram Movie Review: सिर्फ फिल्म नहीं एक इमोशन है 'कृष्णावतारम', निर्देशक हार्दिक गज्जर का दिखा कमाल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 7, 2026 10:05 IST2026-05-07T10:03:56+5:302026-05-07T10:05:26+5:30

Krishnavataram Movie Review: दरअसल पूरी फिल्म को जिस सौम्यता के साथ दिखाया गया है, वो काबिल-ए-तारीफ है. सिनेमाई भाषा में पूरी फिल्म का एडिट टेक्सचर ग्लौसी सा रखा गया है, जो देखने में काफी अच्छा लगता है. 

Krishnavataram Movie Review is not just a film it's an emotion director Hardik Gajjar's brilliance is evident | Krishnavataram Movie Review: सिर्फ फिल्म नहीं एक इमोशन है 'कृष्णावतारम', निर्देशक हार्दिक गज्जर का दिखा कमाल

Krishnavataram Movie Review: सिर्फ फिल्म नहीं एक इमोशन है 'कृष्णावतारम', निर्देशक हार्दिक गज्जर का दिखा कमाल

Krishnavataram Movie Review: फिल्म कृष्णावतारम का पहला पार्ट यानी कृष्णावतारम- पार्ट वन: द हर्ट (हृद्यम) रिलीज हो गया है.  एक ऐसी फिल्म है जो सिर्फ एक कहानी नहीं, बल्कि एक आध्यात्मिक अनुभव बनकर सामने आती है. यह फिल्म भगवान श्रीकृष्ण के जीवन को एक नए और भावनात्मक नजरिए से दिखाती है, जहां प्रेम, कर्तव्य और त्याग तीनों का खूबसूरत संगम देखने को मिलता है.

फिल्म की सबसे बड़ी ताकत इसकी भावनात्मक गहराई है. कहानी में कृष्ण के जीवन के अलग-अलग पहलुओं—राधा के साथ उनका दिव्य प्रेम, रुक्मिणी और सत्यभामा के साथ उनके रिश्ते, और एक राजा के रूप में उनकी जिम्मेदारियों—को बेहद संवेदनशील तरीके से प्रस्तुत किया गया है.

फिल्म का विज़ुअल ट्रीटमेंट भी बेहद भव्य है. वृंदावन, मथुरा और द्वारका के सेट्स को जिस तरह से दिखाया गया है, वो दर्शकों को सीधे उस युग में ले जाता है. सिनेमैटोग्राफी और म्यूजिक इस फिल्म की आत्मा हैं, खासतौर पर इसका संगीत, जो भक्ति और रोमांस का खूबसूरत मेल है, फिल्म के इमोशन्स को और गहराई देता है. पूरी फिल्म को सादगी से पेश किया जाना इसकी सबसे बड़ी खासियत है. दरअसल पूरी फिल्म को जिस सौम्यता के साथ दिखाया गया है, वो काबिल-ए-तारीफ है. सिनेमाई भाषा में पूरी फिल्म का एडिट टेक्सचर ग्लौसी सा रखा गया है, जो देखने में काफी अच्छा लगता है. 

वहीं फिल्म की कास्टिंग भी सटीक है. सिद्धार्थ गुप्ता  ने भगवान कृष्ण के अवतार में जान फूंकी है. वो पूरी तरह से इस किरदार के लिए परफेक्ट साबित हो रहे हैं. ये फिल्म देखकर ऐसा लगता ही नहीं है कि वो एक्टिंग कर रहे हैं. वहीं माता राधा के किरदार में सुष्मिता भट्ट बेहद खूबसूरत लग रही हैं, जिस तरह से वो हाव-भाव देती हैं, वो देखकर मन प्रसन्न हो जाता है. इनके अलावा माता सत्यभामा के किरदार में संस्कृती जयाना और माता रुक्मिणी के किरदार में निवाशीनी कृष्णन का काम भी बहुत अच्छा है. वैसे बता दें कि संस्कृति, गुजरात की पूर्व मुख्यमंत्री और वर्तमान उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल की पोती हैं. इन एक्टर्स के अलावा बाकी एक्टर्स का भी काम मनमोहक है.

डायरेक्टर हार्दिक गज्जर ने इस फिल्म को सिर्फ एक पौराणिक कहानी तक सीमित नहीं रखा, बल्कि इसे एक दिल को छू लेने वाला अनुभव बना दिया है. फिल्म कहीं भी ओवर-ड्रामेटिक नहीं लगती, बल्कि सादगी और सच्चाई के साथ अपनी बात कहती है, जो आज के दौर में काफी ताजगी भरा लगता है.

फिल्म: कृष्णावतारम- पार्ट वन: द हर्ट (हृद्यम)
निर्देशक: हार्दिक गज्जर
लेखक: हार्दिक गज्जर, प्रकाश कपाड़िया, राम मोरी
कलाकार: सिद्धार्थ गुप्ता,संस्कृती जयाना, सुष्मिता भट्ट और निवाशीनी कृष्णन
 रिलीज़ डेट: 7 मई 2026
जॉनर: माइथोलॉजिकल, डिवोशनल, ड्रामा, रोमांस
कहाँ देखें: सिनेमाघरों में
अवधि: 2 घंटे 30 मिनट
रेटिंग: 3.5 स्टार्स

Web Title: Krishnavataram Movie Review is not just a film it's an emotion director Hardik Gajjar's brilliance is evident

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे