Bihar Cabinet Expansion: सम्राट चौधरी के मंत्रिमंडल का हुआ विस्तार, निशांत समेत इन विधायकों ने लीं शपथ

By अंजली चौहान | Updated: May 7, 2026 12:38 IST2026-05-07T12:24:41+5:302026-05-07T12:38:10+5:30

Bihar Cabinet Expansion: भाजपा के पूर्व उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, पूर्व मंत्री श्रवण कुमार और अशोक चौधरी मंत्री पद पर वापस लौटे।

Bihar Cabinet Expansion today Samrat Chaudhary cabinet expanded these MLAs including Nishant took oath | Bihar Cabinet Expansion: सम्राट चौधरी के मंत्रिमंडल का हुआ विस्तार, निशांत समेत इन विधायकों ने लीं शपथ

Bihar Cabinet Expansion: सम्राट चौधरी के मंत्रिमंडल का हुआ विस्तार, निशांत समेत इन विधायकों ने लीं शपथ

Bihar Cabinet Expansion:बिहार में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व वाली सरकार के मंत्रिमंडर का विस्तार हो गया है। गुरुवार को पटना में आय़ोजित भव्य शपथ ग्रहण समारोह में 32 विधायकों ने शपथ लीं। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अमित शाह, राजनाथ सिंह जैसे बीजेपी के बड़े नेता शामिल हुए। विजय कुमार सिन्हा, निशांत कुमार, दिलीप जयसवाल, श्रवण कुमार, राम कृपाल यादव, नीतीश मिश्रा, दामोदर रावत, संजय सिंह 'टाइगर' और अशोक चौधरी ने और लेशी सिंह ने बिहार के मंत्री के रूप में शपथ ली।

नीतीश की विरासत संभालेंगे निशांत

पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार अब सक्रिय रूप से बिहार सरकार के साथ जुड़ गए हैं। इंजीनियरिंग ग्रेजुएट निशांत की राजनीति में एंट्री तब हुई, जब नीतीश कुमार ने बिहार में मुख्यमंत्री पद छोड़कर राज्यसभा का सदस्य बनने का फैसला किया।

सूत्रों का हवाला देते हुए, समाचार एजेंसी PTI ने बताया कि जनता दल यूनाइटेड (JDU) के नेताओं और कार्यकर्ताओं की यह इच्छा थी कि वे निशांत को सरकार में देखें, लेकिन उन्होंने शुरू में कोई भी पद स्वीकार करने से इनकार कर दिया था, क्योंकि वे एक पार्टी कार्यकर्ता के तौर पर अपनी पहचान बनाना चाहते थे।

बिहार कैबिनेट विस्तार में शामिल मंत्रियों की पूरी लिस्ट यहाँ देखें:

श्रवण कुमार
विजय कुमार सिन्हा
डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल
निशांत कुमार
लेशी सिंह
राम कृपाल यादव
नीतीश मिश्रा
दामोदर रावत
संजय सिंह ‘टाइगर’
अशोक चौधरी
भगवान सिंह कुशवाहा
अरुण शंकर प्रसाद
मदन सहनी
डॉ. संतोष कुमार सुमन
रामा निषाद
कुमार शैलेंद्र
शीला कुमारी
केदार प्रसाद गुप्ता
लखेन्द्र कुमार रोशन
सुनील कुमार
श्रेयसी सिंह
मोहम्मद जमा खान
नंद किशोर राम
रत्नेश सादा
शैलेश कुमार उर्फ ​​बुलो मंडल
प्रमोद कुमार

Web Title: Bihar Cabinet Expansion today Samrat Chaudhary cabinet expanded these MLAs including Nishant took oath

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे