हमीरपुर में यमुना नदी में पलटी नाव, 5 बच्चों सहित 6 लोग लापता; तलाश में जुटी NDRF की टीमें

By अंजली चौहान | Updated: May 7, 2026 09:17 IST2026-05-07T09:15:20+5:302026-05-07T09:17:21+5:30

Hamirpur Boat Accident: उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले में बुधवार शाम यमुना नदी में नौ लोगों को ले जा रही एक नाव के पलट जाने के बाद बड़े पैमाने पर बचाव अभियान चलाया जा रहा है। तीन लोग तैरकर सुरक्षित स्थान पर पहुंचने में कामयाब रहे, जबकि पांच बच्चों और एक महिला सहित छह अन्य लोग अभी भी लापता हैं।

Boat capsizes in Yamuna River in Hamirpur 6 people including 5 children missing NDRF teams engaged in search | हमीरपुर में यमुना नदी में पलटी नाव, 5 बच्चों सहित 6 लोग लापता; तलाश में जुटी NDRF की टीमें

हमीरपुर में यमुना नदी में पलटी नाव, 5 बच्चों सहित 6 लोग लापता; तलाश में जुटी NDRF की टीमें

Hamirpur Boat Accident: उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले में एक दर्दनाक नाव हादसे की सूचना मिली है। बुधवार, 6 मई की रात यमुना नदी में नौ लोगों को ले जा रही एक नाव पलटने से करीब 6 लोग लापता हो गए। जहाँ तीन लोग तैरकर सुरक्षित बाहर निकलने में कामयाब रहे। यह घटना कुरारा पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत कुतुबपुर पटिया गाँव के पास हुई। बताया जा रहा है कि लापता लोगों में पांच बच्चे शामिल हैं और एक महिला जो अभी भी लापता है और उनके बचाने के लिए तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। 

जानकारी के अनुसार, यह समूह खरबूज़ और सब्ज़ियाँ इकट्ठा करने के बाद नदी के एक टापू से लौट रहा था। स्थानीय अधिकारियों के अनुसार, छोटी नाव में क्षमता से ज़्यादा लोग सवार थे और नदी के बीच में उसका संतुलन बिगड़ गया, जिसके कारण यह हादसा हुआ। कुछ रिपोर्टों में यह भी कहा गया है कि नाव चलाने वाले का ध्यान मोबाइल फ़ोन पर होने की वजह से भी यह दुर्घटना हो सकती है।

ज़िलाधिकारी अभिषेक गोयल ने पुष्टि की कि राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (SDRF) और स्थानीय गोताखोरों को तुरंत बचाव कार्य के लिए तैनात कर दिया गया है। गुरुवार को जब तलाशी अभियान दूसरे दिन में प्रवेश किया, तो सहायता के लिए राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (NDRF) को भी बुलाया गया है। 

DM अभिषेक गोयल ने बताया, "घाटमपुर से 9 लोगों को लेकर जा रही एक नाव यमुना नदी में पलट गई। खबर मिलते ही, स्थानीय ग्रामीण और पुलिस मौके पर पहुँच गए... 3 लोगों को तुरंत बचा लिया गया, लेकिन बाकी 6 लोग अभी भी लापता हैं।"

गोयल ने कहा कि NDRF, SDRF और बाढ़ राहत इकाइयों सहित बचाव दलों को बुलाया गया है; SDRF की टीम पहुँच चुकी है और बाकी टीमें रास्ते में हैं।

सीएम योगी ने मामले का संज्ञान लिया

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस दुर्घटना का संज्ञान लेते हुए वरिष्ठ अधिकारियों को "युद्ध स्तर" पर बचाव कार्य चलाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने नाव पलटने के कारणों की जाँच के भी आदेश दिए हैं और प्रशासन को प्रभावित परिवारों को हर ज़रूरी मदद मुहैया कराने का निर्देश दिया है। 

इस बीच, BJP विधायक मनोज प्रजापति ने कहा, "यमुना नदी में एक नाव पलट गई है, जिसमें 6 लोग अभी भी लापता हैं। इनमें 5 बच्चे और एक महिला शामिल हैं... प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट है। SDRF की 3 टीमें तैनात की गई हैं... सरकार नियमों के अनुसार कार्रवाई करेगी और हम पूरी रिपोर्ट मुख्यमंत्री के साथ साझा करेंगे।"

Web Title: Boat capsizes in Yamuna River in Hamirpur 6 people including 5 children missing NDRF teams engaged in search

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे