मिडिल परिवार पर महंगाई डायन?, 14 मई से 2 रुपये प्रति लीटर की वृद्धि?, अमूल के बाद मदर डेयरी और पंजाब में वेरका ने दिया झटका
By सतीश कुमार सिंह | Updated: May 13, 2026 19:59 IST2026-05-13T19:54:09+5:302026-05-13T19:59:57+5:30
गुजरात कोऑपरेटिव मिल्क मार्केटिंग फेडरेशन (जीसीएमएमएफ) अमूल ब्रांड के तहत अपने उत्पाद बेचती है।

file photo
नई दिल्लीः मदर डेयरी ने दूध के विभिन्न प्रकारों के उपभोक्ता मूल्यों में 2 रुपये प्रति लीटर की वृद्धि की है, जो 14 मई, 2026 से प्रभावी होगी। अमूल ने बुधवार को बढ़ती लागत के कारण पूरे भारत में दूध की कीमतें दो रुपये प्रति लीटर बढ़ाने की घोषणा की। नई दरें कल यानी 14 मई से लागू होंगी। गुजरात कोऑपरेटिव मिल्क मार्केटिंग फेडरेशन (जीसीएमएमएफ) अमूल ब्रांड के तहत अपने उत्पाद बेचती है। पिछली बार कीमतों में बढ़ोतरी एक मई, 2025 को की गई थी। पंजाब में वेरका ने भी प्रति लीटर 2 रुपये की बढ़ोतरी की है।
Mother Dairy revises the consumer prices of its liquid milk variants by Rs. 2 per litre, effective May 14, 2026 pic.twitter.com/EDF7dRr6vd
— ANI (@ANI) May 13, 2026
अमूल और मदर डेयरी द्वारा कई प्रकार के दूध की कीमतों में 14 मई से नए सिरे से बढ़ोतरी की घोषणा के बाद, घरेलू बजट पर और भी बोझ पड़ने वाला है। यह बढ़ोतरी फुल क्रीम दूध, टोंड दूध, गाय का दूध, भैंस का दूध और प्रीमियम किस्मों पर लागू होगी, जिसमें उत्पाद और पैक के आकार के आधार पर 1 रुपये से 5 रुपये तक की वृद्धि होगी।
गुजरात सहकारी दुग्ध विपणन महासंघ (GCMMF) द्वारा विपणन किए जाने वाले अमूल ने कई श्रेणियों में 1-2 रुपये प्रति लीटर की कीमतें बढ़ा दी हैं। संशोधित कीमतों के अनुसार, अमूल गोल्ड (1 लीटर) की कीमत अब 68 रुपये से बढ़कर 70 रुपये हो गई है। अमूल ताज़ा (1 लीटर) की कीमत 55 रुपये से बढ़कर 57 रुपये हो गई है।
जबकि भैंस के दूध के 500 मिलीलीटर पैक की कीमत 38 रुपये से बढ़कर 39 रुपये हो गई है। गाय के दूध के 500 मिलीलीटर पैक की कीमत भी 29 रुपये से बढ़कर 30 रुपये हो गई है। स्लिम एंड ट्रिम और टी स्पेशल दूध सहित अन्य किस्मों की कीमतों में भी बाजार में बढ़ोतरी हुई है।
मदर डेयरी ने कई स्टॉक-कीपिंग यूनिट (SKU) में कीमतों में संशोधन किया है। संशोधित मूल्य संरचना के तहत, भैंस के दूध (1 लीटर) की कीमत 75 रुपये से बढ़कर 80 रुपये हो गई है। 500 मिलीलीटर भैंस के दूध के पैक की कीमत भी 76 रुपये से बढ़कर 80 रुपये हो गई है।
फुल क्रीम दूध (1 लीटर) की कीमत अब 69 रुपये के मुकाबले 72 रुपये हो गई है, जबकि 500 मिलीलीटर वाले पैक की कीमत 70 रुपये से बढ़कर 72 रुपये हो गई है। कंपनी ने विभिन्न आपूर्ति चैनलों पर डबल-टोन्ड दूध, टोन्ड दूध, गाय के दूध और प्रो मिल्क वेरिएंट की कीमतों में भी संशोधन किया है।