केवल 2 गाड़ी?, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने काफिले का आकार किया कम, वीडियो
By सतीश कुमार सिंह | Updated: May 13, 2026 17:59 IST2026-05-13T17:58:34+5:302026-05-13T17:59:33+5:30
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने काफिले का आकार काफी कम कर दिया है। एसपीजी प्रोटोकॉल के अनुसार आवश्यक सुरक्षा घटकों को बनाए रखते हुए वाहनों की संख्या में कमी की गई है।

केवल 2 गाड़ी?, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने काफिले का आकार किया कम, वीडियो
नई दिल्लीः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने काफिले का आकार काफी कम कर दिया है। यह बदलाव उनकी हालिया घरेलू यात्रा के दौरान लागू किया गया। विशेष सुरक्षा समूह (एसपीजी) प्रोटोकॉल के अनुसार आवश्यक सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखते हुए वाहनों की संख्या कम की गई। सूत्रों के अनुसार, हैदराबाद में उनके भाषण के तुरंत बाद गुजरात और असम में काफिले का आकार कम कर दिया गया। प्रधानमंत्री ने नए वाहन खरीदे बिना, जहां संभव हो, अपने काफिले में इलेक्ट्रिक वाहनों को शामिल करने का भी निर्देश दिया है।
Watch | Delhi: Prime Minister Narendra Modi has reduced his convoy to just two vehicles as part of an initiative to promote fuel conservation, while ensuring full security arrangements under the SPG protocol remain intact.#Delhi | #PMModi | #NarendraModi | #UNIpic.twitter.com/XZequK14Wz
— United News of India (@uniindianews) May 13, 2026
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ईंधन से चलने वाले वाहनों के उपयोग में कमी लाने और मितव्ययिता उपाय अपनाने की अपील करने के कुछ दिन बाद अपने काफिले में शामिल वाहनों की संख्या काफी कम कर दी है।प्रधानमंत्री के आह्वान के बाद कई भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने भी इसी तरह का कदम उठाया है और अपने काफिले की गाड़ियों की संख्या कम कर दी है।
#WATCH | Delhi: Prime Minister Narendra Modi has reduced his convoy size significantly. Reduction in vehicles was done while maintaining essential security components as per SPG protocol. pic.twitter.com/kuC9OfyAxN
— ANI (@ANI) May 13, 2026