सेक्टर 14 में मॉल के पास सोया चाप का ठेला लगाता था नवीन?, अवैध पिस्तौल और 3 कारतूस रखने के आरोप में 27 वर्षीय विक्रेता अरेस्ट

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 10, 2026 17:20 IST2026-05-10T17:19:25+5:302026-05-10T17:20:04+5:30

अधिकारियों को सूचना मिली थी कि गोविंदपुरी के एक नाबालिग ने अवैध हथियार के साथ तस्वीरें सोशल मीडिया पर अपलोड की थी और इस सूचना के बाद पुलिस ने यह कार्रवाई शुरू की।

Dwarka 27-year-old soya chaap seller Naveen arrested possessing illegal semi-automatic pistol and three cartridges delhi police | सेक्टर 14 में मॉल के पास सोया चाप का ठेला लगाता था नवीन?, अवैध पिस्तौल और 3 कारतूस रखने के आरोप में 27 वर्षीय विक्रेता अरेस्ट

सांकेतिक फोटो

Highlightsआरोपी की पहचान नवीन (27) के रूप में हुई और वह द्वारका के सेक्टर 14 में एक मॉल के पास सोया चाप का ठेला लगाता था।जांच के दौरान एक टीम को नाबालिग के मोबाइल फोन में एक तस्वीर मिली, जिसमें वह पिस्तौल दिखा रहा था।

नई दिल्लीः दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के द्वारका इलाके में एक 27 वर्षीय सोया चाप विक्रेता को कथित तौर पर एक अवैध अर्ध-स्वचालित पिस्तौल और तीन कारतूस रखने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि आरोपी की पहचान नवीन (27) के रूप में हुई और वह द्वारका के सेक्टर 14 में एक मॉल के पास सोया चाप का ठेला लगाता था।

पुलिस के अनुसार, अधिकारियों को सूचना मिली थी कि गोविंदपुरी के एक नाबालिग ने अवैध हथियार के साथ तस्वीरें सोशल मीडिया पर अपलोड की थी और इस सूचना के बाद पुलिस ने यह कार्रवाई शुरू की।अधिकारी ने कहा, ‘‘जांच के दौरान एक टीम को नाबालिग के मोबाइल फोन में एक तस्वीर मिली, जिसमें वह पिस्तौल दिखा रहा था।

पूछताछ के दौरान, उसने खुलासा किया कि हथियार उसके एक परिचित का था और नवीन ने उसे मुहैया कराया था।’’ पुलिस ने सूचना के आधार पर तलाशी अभियान चलाया और आठ तथा नौ मई की दरमियानी रात नवीन को उसके ठेले से हिरासत में ले लिया।

उन्होंने बताया कि नवीन द्वारा दी गई सूचना पर एक अवैध अर्द्ध स्वचालित पिस्तौल और तीन कारतूस बरामद किए गए। पुलिस ने बताया कि नवीन ने पूछताछ के दौरान खुलासा किया कि उसने उत्तर प्रदेश से अवैध हथियार कथित तौर पर प्राप्त किए और उन्हें दिल्ली में लोगों को आपूर्ति की। पुलिस ने बताया कि वह हत्या के प्रयास सहित तीन आपराधिक मामलों में भी संलिप्त रहा है।

Web Title: Dwarka 27-year-old soya chaap seller Naveen arrested possessing illegal semi-automatic pistol and three cartridges delhi police

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे