हार के भोजपुर जिले में प्रेमिका से बातचीत करने से रोकने पर साले ने मार दी अपने ही जीजा को गोली

By एस पी सिन्हा | Updated: May 10, 2026 16:56 IST2026-05-10T16:55:57+5:302026-05-10T16:56:24+5:30

इस घटना के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी माहौल बन गया। घटना ओझवलिया मोड़ के पास की बताई जा रही है, जहां किसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हुई थी। 

In Bihar's Bhojpur district, a brother-in-law shot his brother-in-law after he stopped him from talking to his girlfriend | हार के भोजपुर जिले में प्रेमिका से बातचीत करने से रोकने पर साले ने मार दी अपने ही जीजा को गोली

हार के भोजपुर जिले में प्रेमिका से बातचीत करने से रोकने पर साले ने मार दी अपने ही जीजा को गोली

पटना: बिहार में भोजपुर जिले के करनामेपुर थाना क्षेत्र से रिश्तों को शर्मसार करने वाली एक सनसनीखेज घटना सामने आई है, जहां रविवार सुबह प्रेमिका से बातचीत करने से रोकने पर साले ने अपने ही जीजा को गोली मार दी। इस घटना के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी माहौल बन गया। घटना ओझवलिया मोड़ के पास की बताई जा रही है, जहां किसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हुई थी। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार विवाद प्रेमिका से बातचीत को लेकर शुरू हुआ, जो धीरे-धीरे बढ़ता गया और अंत में गोली चलाने तक पहुंच गया। गोली लगने से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तुरंत स्थानीय लोगों और परिजनों की मदद से इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। 

डॉक्टरों की टीम लगातार उसकी निगरानी कर रही है। घायल युवक की पहचान उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के बैरिया थाना क्षेत्र के नौरंगा गांव निवासी 25 वर्षीय सोनू ठाकुर के रूप में हुई है। वह पेशे से डेयरी संचालक बताया जाता है और दूध डेयरी का काम करता है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घायल को अस्पताल पहुंचाने में मदद की। 

सूचना मिलने के बाद करनामेपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं और आरोपी की तलाश में छापेमारी तेज कर दी है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि दोनों के बीच प्रेमिका से बातचीत को लेकर लंबे समय से तनाव चल रहा था, जो रविवार को हिंसक झगड़े में बदल गया। पुलिस अब पूरे मामले की हर एंगल से जांच कर रही है और आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास जारी है।

Web Title: In Bihar's Bhojpur district, a brother-in-law shot his brother-in-law after he stopped him from talking to his girlfriend

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे