5 माह की गर्भवती भाभी सना के सिर, पेट और छाती पर फावड़े से ताबड़तोड़ वार कर काट डाला, खून से सना फावड़ा लेकर शव के पास खड़ा रहा देवर आमिर

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 11, 2026 13:50 IST2026-05-11T13:48:48+5:302026-05-11T13:50:09+5:30

सहारनपुरः पुलिस क्षेत्राधिकारी अशोक सिसोदिया ने बताया कि नानौता कस्बे में आमिर नामक व्यक्ति ने रविवार देर रात शराब के नशे में अपनी भाभी सना (24) से झगड़े के बाद उसके सिर, पेट और छाती पर फावड़े से ताबड़तोड़ वार किया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

Saharanpur dewar hacked 5-month pregnant bhabhi death shovel His stood near body blood-soaked shovel refused anyone else into the room up police | 5 माह की गर्भवती भाभी सना के सिर, पेट और छाती पर फावड़े से ताबड़तोड़ वार कर काट डाला, खून से सना फावड़ा लेकर शव के पास खड़ा रहा देवर आमिर

सांकेतिक फोटो

Highlightsसिलेण्डर का पाइप खोलकर आग लगाने की धमकी भी दी। बाद में बमुश्किल पकड़ा गया।वारदात के बाद आमिर खून से सना फावड़ा लेकर करीब एक घंटे तक शव के पास खड़ा रहा।पुलिस ने मौके पर मौजूद निसार खान नामक व्यक्ति की मदद से आमिर को गिरफ्तार कर लिया।

सहारनपुरः सहारनपुर जिले के नानौता क्षेत्र में रविवार रात शराब के नशे में धुत एक व्यक्ति ने अपनी पांच माह की गर्भवती भाभी की फावड़े से प्रहार करके कथित तौर पर हत्या कर दी। मृतका के परिजन ने ससुराल के सभी लोगों पर बेटी की हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, हत्यारा खून से सना फावड़ा लेकर शव के पास खड़ा रहा और किसी को भी कमरे के अंदर नहीं आने दिया। साथ ही सिलेण्डर का पाइप खोलकर आग लगाने की धमकी भी दी। बाद में उसे बमुश्किल पकड़ा गया।

पुलिस क्षेत्राधिकारी अशोक सिसोदिया ने बताया कि नानौता कस्बे में आमिर नामक व्यक्ति ने रविवार देर रात शराब के नशे में अपनी भाभी सना (24) से झगड़े के बाद उसके सिर, पेट और छाती पर फावड़े से ताबड़तोड़ वार किया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। उन्होंने बताया कि वारदात के बाद आमिर खून से सना फावड़ा लेकर करीब एक घंटे तक शव के पास खड़ा रहा।

शोर सुनकर मौके पर पहुंचे लोगों को फावड़े से हमला करने की धमकी दी, साथ ही एक हाथ में रसोई गैस सिलेंडर का पाइप लेकर आग लगाने की बात भी कही। सिसोदिया ने बताया कि बाद में पुलिस ने मौके पर मौजूद निसार खान नामक व्यक्ति की मदद से आमिर को गिरफ्तार कर लिया।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है जबकि फोरेंसिक टीम ने मौके से खून के नमूने, फावड़ा और अन्य सुबूत जांच के लिये एकत्र किये हैं। पुलिस सूत्रों के मुताबिक प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आमिर अपने भाई सलमान के गैर-बिरादरी में शादी करने से नाराज था।

सिसोदिया ने बताया कि मृतका के पिता आसिफ ने आरोप लगाया है कि एक योजना के तहत आमिर को माध्यम बनाकर पूरे परिवार ने एक योजना के तहत सना की हत्या की है। आरोप है कि हत्या के समय सना की सास और ननद पहले ही योजना के तहत घर से कहीं चली गई थी।

जबकि सलमान भी साजिश के तहत थाने पहुंचा था जहां उसने अपने भाई द्वारा पत्नी की हत्या किए जाने की जानकारी दी थी। उन्होंने बताया कि इस सिलसिले में आमिर और उसके भाई सलमान को पुलिस ने हिरासत मे ले लिया है और मामले की जांच की जा रही है।

 

Web Title: Saharanpur dewar hacked 5-month pregnant bhabhi death shovel His stood near body blood-soaked shovel refused anyone else into the room up police

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे