पुणे एयरपोर्ट पर हादसा टला, IAF विमान की हार्ड लैंडिंग के बाद रनवे अस्थायी रूप से बंद; कई उड़ानों के रूट बदले गए
By अंजली चौहान | Updated: April 18, 2026 07:58 IST2026-04-18T07:57:29+5:302026-04-18T07:58:52+5:30
Pune Airport: एयरपोर्ट और पुलिस सूत्रों ने संकेत दिया कि लैंडिंग के समय विमान के अंडरकैरिज में खराबी आ गई होगी, जिसके कारण रनवे अवरुद्ध हो गया।

पुणे एयरपोर्ट पर हादसा टला, IAF विमान की हार्ड लैंडिंग के बाद रनवे अस्थायी रूप से बंद; कई उड़ानों के रूट बदले गए
Pune Airport: पुणे एयरपोर्ट के रनवे पर देर रात भारतीय वायु सेना विमान की हार्ड लैंडिंग कराई गई। अचानक इस इमरजेंसी लैंडिंग के बाद एयरपोर्ट को अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया है। IAF ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि जल्द से जल्द हवाई परिचालन बहाल करने के प्रयास जारी हैं।
IAF ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए इस घटना की पुष्टि की: "IAF के एक विमान से जुड़ी घटना के कारण पुणे का रनवे कुछ समय के लिए उपलब्ध नहीं है। विमान का चालक दल सुरक्षित है और किसी भी नागरिक संपत्ति को कोई नुकसान नहीं पहुँचा है।"
इसमें आगे कहा गया कि रनवे को फिर से चालू करने और सामान्य सेवाएँ बहाल करने का काम चल रहा है।
Pune runway is temporarily unavailable due to an incident involving an IAF aircraft. The aircrew are safe and there is no damage to civil property. Efforts are underway to operationalise the runway and resume normal operations at the earliest.@DefenceMinIndia@SpokespersonMoD…
— Indian Air Force (@IAF_MCC) April 17, 2026
जानकारी के अनुसार, एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि IAF के एक विमान की "हार्ड लैंडिंग" हुई थी, लेकिन उन्होंने इस बारे में और ज्यादा जानकारी देने से मना कर दिया।