Rashifal 18 April 2026: आज मीन, कर्क और कन्या राशिवाले रहें सावधान, धन हानि की होने की संभावना
By रुस्तम राणा | Updated: April 18, 2026 06:12 IST2026-04-18T06:12:58+5:302026-04-18T06:12:58+5:30
सभी 12 राशियों (मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का फलादेश निहित है, जो आसान भाषा में है।

Rashifal 18 April 2026: आज मीन, कर्क और कन्या राशिवाले रहें सावधान, धन हानि की होने की संभावना
Aaj Ka Rashifal 18 April 2026: पढ़ें अपना दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) और जानें अपना आज का भविष्य। आज का राशिफल (Daily Horoscope), वैदिक ज्योतिष की गणना पर आधारित है। इस राशिफल (Dainik Rashifal) की मदद से आप यह जान सकते हैं कि आज का दिन आपके लिए कैसा बीतेगा। क्या आपको शानदार परिणाम मिलेंगे या दिन मिलाजुला रहेगा अथवा करना होगा चुनौतियों का सामना। इसमें सभी 12 राशियों (मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का फलादेश निहित है, जो आसान भाषा में है।
मेष दैनिक राशिफल: आज आपको जबरदस्त लाभ मिल सकता है। दिन की शुरूआत किसी अच्छी खबर से होगी। लाभ प्राप्ति के प्रबल योग बनेंगे। मित्रों एवं बड़े भाई-बहनों की सहायता से लाभ अर्जित करेंगे।
वृषभ दैनिक राशिफल: आज आप अपनी मेहनत से अपने सीनियर्स का ध्यान खींच सकते हैं। आपको कामकाज में किसी तरह की तकलीफ नहीं होगी। पिताजी से रिश्ते मजबूत होंगे।
मिथुन दैनिक राशिफल: आज किस्मत के सितारे बुलंद हैं। धर्म-कर्म के कार्य में हिस्सा ले सकते हैं। दिन में आज आप थोड़ा थकान महसूस कर सकते हैं। तीर्थ स्थल पर घूमने का मन बनेगा।
कर्क दैनिक राशिफल: आज अचानक से आपके सामने कोई समस्या आ सकती है, लेकिन आप अपने बौद्धिक कौशल से उस समस्या को हराने में कामयाब होंगे। वाहन सावधानी से चलाएं।
सिंह दैनिक राशिफल: आज कार्य-व्यापार के लिए दिन अच्छा रह सकता है। वहीं वैवाहिक जीवन के मधुर रहने की संभावना है। दूसरों के साथ अपने संबंधों को स्पष्ट करें। सामाजिक रूप से सक्रिय होंगे।
कन्या दैनिक राशिफल: आज परिवार के सदस्यों को सेहत से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं। साथ ही शत्रुओं से सावधान रहें। वे आपका नुकसान पहुंचाने का पूरा प्रयास करेंगे। थोड़ा सतर्क रहना होगा।
तुला दैनिक राशिफल: आज माता-पिता के साथ समस्याएं साझा करेंगे। प्रेम जीवन में कुछ सुखद अनुभव प्राप्त होगा। यदि आप वैवाहिक जीवन में प्रवेश कर चुके हैं तो संतान प्राप्ति के योग बनेंगे।
वृश्चिक दैनिक राशिफल: आज किसी तरह का लाभ प्राप्त हो सकता है। प्रॉपर्टी में इजाफा हो सकता है। माता जी की सेहत में सुधार होगा। चल-अचल संपत्ति के खरीदने की संभावना है।
धनु दैनिक राशिफल: आज दिन आपके लिए अनुकूल है। आप ऊर्जावान रहेंगे। भरपूर जोश के साथ आप अपने कार्य को संपन्न करेंगे। परिजनों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो सकती है।
मकर दैनिक राशिफल: आज काम में सफलता मिलेगा। आर्थिक लाभ होने के संकेत हैं। दिन की शुरूआत में व्यस्तता रह सकती है। लेकिन आधे दिन के बाद थोड़ा आरामदायक महसूस कर सकते हैं।
कुंभ दैनिक राशिफल: आज आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा। कार्यक्षेत्र में आज कोई बड़ा लाभ प्राप्त हो सकता है। आप एकाग्र मन से अपना कार्य संपन्न करेंगे। जीवनसाथी आपकी भावनाओं को समझेगा।
मीन दैनिक राशिफल: आज धन से जुड़े मामलों में सफलता नहीं मिलेगी, बल्कि हानि होने की संभावना है। हालांकि अपने क्रोध पर नियंत्रण रखना होगा। अन्यथा मुश्किल में पड़ सकते हैं।