Noida Pizza Viral Video: आरोपी मुजम्मिल अरेस्ट, थूककर बनाता था पिज्जा, वीडियो

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 11, 2026 13:43 IST2026-05-11T13:20:36+5:302026-05-11T13:43:15+5:30

Noida Pizza Viral Video: वीडियो में सेक्टर-22 स्थित एक पिज़्ज़ा आउटलेट में कार्यरत कर्मचारी पिज़्ज़ा तैयार करते समय अनुचित कृत्य करता दिखाई दिया।

watch Noida Pizza Viral Video Accused Muzammil arrested for spitting on pizza, video shows up police | Noida Pizza Viral Video: आरोपी मुजम्मिल अरेस्ट, थूककर बनाता था पिज्जा, वीडियो

Noida Pizza Viral Video

HighlightsNoida Pizza Viral Video:Noida Pizza Viral Video:Noida Pizza Viral Video:

Noida: नोएडा थाना सेक्टर-24 क्षेत्र में पिज़्ज़ा की एक दुकान में काम करने वाले कर्मचारी द्वारा पिज़्ज़ा तैयार करते समय उस पर थूकने का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर आने के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी। थाना सेक्टर-24 के प्रभारी निरीक्षक सुबोध कुमार ने बताया कि 10 मई की शाम सोशल मीडिया पर वायरल हुए कथित वीडियो में सेक्टर-22 स्थित एक पिज़्ज़ा आउटलेट में कार्यरत कर्मचारी पिज़्ज़ा तैयार करते समय अनुचित कृत्य करता दिखाई दिया।

उन्होंने बताया कि मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने कार्रवाई की और आरोपी मुजम्मिल (30), पुत्र साकिर, निवासी ग्राम गिझौड़ को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार आरोपी से पूछताछ की जा रही है और आगे की कार्रवाई जारी है। घटना को लेकर कुछ संगठनों ने थाने पहुंचकर विरोध भी दर्ज कराया।

Web Title: watch Noida Pizza Viral Video Accused Muzammil arrested for spitting on pizza, video shows up police

ज़रा हटके से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे