डबल इंजन की धार; पीएम मोदी की मौजूदगी में में मंत्रियों का शपथ ग्रहण, गांधी मैदान में जुटेंगे दिग्गज

By अंजली चौहान | Updated: May 7, 2026 09:57 IST2026-05-07T09:57:50+5:302026-05-07T09:57:59+5:30

Bihar cabinet expansion: पटना के गांधी मैदान में तैयारियां चल रही हैं, जहां आज मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में मंत्रिमंडल का विस्तार किया जाएगा।

Bihar cabinet expansion Ministers to be sworn today PM Modi attend to Gandhi Maidan | डबल इंजन की धार; पीएम मोदी की मौजूदगी में में मंत्रियों का शपथ ग्रहण, गांधी मैदान में जुटेंगे दिग्गज

डबल इंजन की धार; पीएम मोदी की मौजूदगी में में मंत्रियों का शपथ ग्रहण, गांधी मैदान में जुटेंगे दिग्गज

Bihar cabinet expansion: बिहार में एनडीए की बड़ी ताकत आज देखने को मिलेगी। जहां बिहार सरकार को नई कैबिनेट मिलने वाली है जिसके लिए मंत्रियों का शपथ ग्रहण समारोह   आयोजित किया गया है। पटना के गांधी मैदान में आज मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में मंत्रिमंडल का विस्तार किया जाएगा। इस समारोह में प्रधानमंत्री मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन और कई अन्य नेता उपस्थित रहेंगे।

बिहार भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष संजय सरावगी ने बताया, "आज गांधी मैदान में मंत्रिमंडल विस्तार कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। प्रधानमंत्री, गृह मंत्री, रक्षा मंत्री, स्वास्थ्य मंत्री, पार्टी अध्यक्ष नितिन नवीन, पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, चिराग पासवान, जीतन राम मांझी और अन्य लोग मौजूद रहेंगे।"

उन्होंने आगे कहा, "प्रधानमंत्री हवाई अड्डे से सड़क मार्ग से पहुंचेंगे। यह एक बड़ा कार्यक्रम है, क्योंकि लंबे समय से प्रतीक्षित मंत्रिमंडल विस्तार अब हो रहा है।"

केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने इससे पहले मंगलवार को बताया था कि विधानसभा चुनावों के बाद बिहार मंत्रिमंडल का विस्तार किया जाएगा। उन्होंने कहा, "नए नेतृत्व में बिहार में NDA सरकार का गठन हुआ है। जब से सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली है, तब से मंत्रिमंडल के शपथ ग्रहण का इंतजार था। यह तय किया गया था कि विधानसभा चुनाव समाप्त होने के बाद मंत्रिमंडल का विस्तार किया जाएगा। मेरा मानना ​​है कि यह समारोह 6, 7 या 8 मई को होगा।" 

पासवान ने यह भी बताया, "बंगाल में भी एक भव्य शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया जाएगा। कुछ मंत्री जिन्होंने अभी तक शपथ नहीं ली है, वे भी इस प्रक्रिया को पूरा करेंगे।"

यह कार्यक्रम 2025 के बिहार विधानसभा चुनावों में NDA की निर्णायक जीत के बाद आयोजित किया जा रहा है, जिसमें गठबंधन ने 243 में से 202 सीटें हासिल कीं। 

NDA को तीन-चौथाई का भारी बहुमत मिला, जबकि महागठबंधन ने 35 सीटें जीतीं। गठबंधन के भीतर, भारतीय जनता पार्टी ने 89 सीटें जीतीं, जनता दल (यूनाइटेड) ने 85, लोक जनशक्ति पार्टी (राम विलास) ने 19, हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (सेक्युलर) ने पांच और राष्ट्रीय लोक मोर्चा ने चार सीटें हासिल कीं।

Web Title: Bihar cabinet expansion Ministers to be sworn today PM Modi attend to Gandhi Maidan

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे