24 घंटे में जवाब दें?, पीएम मोदी को "आतंकवादी" कहे जाने पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को नोटिस
By सतीश कुमार सिंह | Updated: April 22, 2026 19:16 IST2026-04-22T18:41:06+5:302026-04-22T19:16:42+5:30
भारत निर्वाचन आयोग ने बुधवार को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ उनकी "आतंकवादी" टिप्पणी के लिए नोटिस जारी किया।

file photo
नई दिल्लीः भारत निर्वाचन आयोग ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को "आतंकवादी" कहे जाने का संज्ञान लिया है और खरगे को 24 घंटे के भीतर अपना पक्ष स्पष्ट करने के लिए नोटिस जारी किया है। यह कार्रवाई केंद्रीय मंत्रियों निर्मला सीतारमण, किरेन रिजिजू, अर्जुन राम मेघवाल और अन्य भाजपा नेताओं के प्रतिनिधिमंडल द्वारा निर्वाचन आयोग की पूर्ण पीठ से मुलाकात करने और खरगे की प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ "आतंकवादी" टिप्पणी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराने के कुछ घंटों बाद हुई।
ECI issues 24-hour ultimatum to Mallikarjun Kharge over 'terrorist' remark against PM Modi
— ANI Digital (@ani_digital) April 22, 2026
Read @ANI Story | https://t.co/LaueXFYQaV#MallikarjunKharge#ECI#PMModipic.twitter.com/ycgEAv9nVn
Election Commission of India takes note of Congress National President Mallikarjun Kharge calling PM Narendra Modi a “Terrorist” and issues a notice to Kharge to explain his stand within 24 Hrs pic.twitter.com/5xGoympL9o
— ANI (@ANI) April 22, 2026
टिप्पणी को चुनाव नियमों का संभावित उल्लंघन बताते हुए आयोग ने उनसे 24 घंटे के भीतर जवाब मांगा है। खरगे ने मंगलवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में प्रधानमंत्री मोदी को "आतंकवादी" कहा था। जब एक पत्रकार ने पूछा, तो कांग्रेस अध्यक्ष ने स्पष्ट किया कि उनका मतलब था कि मोदी "लोगों और राजनीतिक दलों को आतंकित कर रहे हैं"। उन्होंने प्रधानमंत्री को आतंकवादी कहने से भी इनकार किया।
केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के बयान पर कहा कि ऐसी घिनोनी बात कांग्रेस पार्टी की ही सोच हो सकती है। गांधी परिवार और उनके जोड़ीदार साथियों की सोच ही ऐसी है। इन्हें पच नहीं रहा कि प्रधानमंत्री मोदी को भारत की जनता ने तीन बार भारत का प्रधानमंत्री बनाया।
उनकी सोच यह है कि तमिलनाडु में स्टालिन परिवार, केंद्र में गांधी परिवार रहे और बंगाल में ममता बनर्जी चाहती हैं कि उनके बाद उनका भतीजा मुख्यमंत्री बन जाएं... मल्लिकार्जुन खरगे की बातों में हताशा दिखाई दी। यह बहुत ही निंदनीय है। उन्होंने अभी तक माफी भी नहीं मांगी है... क्या उनके सहयोगी उद्धव ठाकरे, स्टालिन, वाइको सब यही सोच रखते हैं? इन सबने देश की जनता के साथ विश्वासघात किया है।