तेजस्वी यादव अगर लालू यादव के पुत्र नहीं होते तो क्या एक वॉर्ड भी जीत पाते?, JDU अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने कहा- राजद मतलब अपराध, लूट, भ्रष्टाचार की पाठशाला
By सतीश कुमार सिंह | Updated: April 24, 2026 14:27 IST2026-04-24T14:23:10+5:302026-04-24T14:27:20+5:30
नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव आप परेशान न हो अगले कई पीढ़ियों तक वो सत्ता में नहीं आने वाले हैं और शायद विपक्ष की भूमिका में भी नहीं रहें।

photo-ani
पटनाः बिहार विधानसभा में सत्ता और विपक्ष में जमकर बहस हुई। जदयू अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने कहा कि यह तो औपचारिकता थी। नीतीश कुमार का सुशासन और विकास मॉडल जारी रहेगा। तेजस्वी यादव के बयान पर कि वे और क्या कह सकते हैं? तेजस्वी यादव अगर लालू यादव के पुत्र नहीं होते तो क्या वे एक वॉर्ड भी जीत पाते? उनकी तो अपराध, लूट, भ्रष्टाचार की पाठशाला है।
तेजस्वी यादव को खुद सोचना चाहिए कि वे कहां से आए हैं। बिहार के मंत्री राम कृपाल यादव ने कहा,' मैं सबसे पहले बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को बधाई देता हूं उनको सबने एकमत से समर्थन दिया है...नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव आप परेशान न हो अगले कई पीढ़ियों तक वो सत्ता में नहीं आने वाले हैं और शायद विपक्ष की भूमिका में भी नहीं रहें।
#WATCH | पटना: JDU अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने कहा, "यह तो औपचारिकता थी। नीतीश कुमार का सुशासन और विकास मॉडल जारी रहेगा।"
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 24, 2026
RJD नेता तेजस्वी यादव के बयान पर उन्होंने कहा, "वे और क्या कह सकते हैं?... तेजस्वी यादव अगर लालू यादव के पुत्र नहीं होते तो क्या वे एक वॉर्ड भी जीत पाते?...… pic.twitter.com/85rQlBGuDu
बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कहा, "NDA सरकार को सभी के समर्थन के लिए आभार, धन्यवाद। बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, उपमुख्यमंत्रियों को बहुत शुभकामनाएं। कल भी NDA सरकार थी, आज भी NDA सरकार है और कल भी NDA सरकार रहेगी और प्रधानमंत्री मोदी, नीतीश कुमार के मार्गदर्शन में विकसित भारत के लिए विकसित बिहार बनेगा।"
#WATCH | पटना: बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कहा, "NDA सरकार को सभी के समर्थन के लिए आभार, धन्यवाद। बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, उपमुख्यमंत्रियों को बहुत शुभकामनाएं। कल भी NDA सरकार थी, आज भी NDA सरकार है और कल भी NDA सरकार रहेगी और प्रधानमंत्री मोदी,… pic.twitter.com/bYNVLWneoc
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 24, 2026
भाजपा नेता व पश्चिम बंगाल भाजपा प्रभारी मंगल पांडे ने कहा, "पश्चिम बंगाल की जनता ने दूसरे चरण के मतदाताओं के लिए संदेश दे दिया है कि बढ़-चढ़कर मतदान करें, इस निर्मम सरकार को उखाड़ फेंके... निश्चित रूप से कल के मतदान में भाजपा 110 से ज्यादा सीटें जीतने जा रही है।"
#WATCH | पटना: भाजपा नेता व पश्चिम बंगाल भाजपा प्रभारी मंगल पांडे ने कहा, "पश्चिम बंगाल की जनता ने दूसरे चरण के मतदाताओं के लिए संदेश दे दिया है कि बढ़-चढ़कर मतदान करें, इस निर्मम सरकार को उखाड़ फेंके... निश्चित रूप से कल के मतदान में भाजपा 110 से ज्यादा सीटें जीतने जा रही है।" pic.twitter.com/zLm4CMN9Qn
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 24, 2026
बिहार भाजपा अध्यक्ष संजय सरावगी ने कहा,"भाजपा का एक कार्यकर्ता आज मुख्यमंत्री का विश्वास मत हासिल किया है और पहली भी NDA की सरकार थी अब भी NDA की सरकार है तो सम्राट चौधरी को बहुत-बहुत बधाई।"
#WATCH पटना (बिहार): बिहार भाजपा अध्यक्ष संजय सरावगी ने कहा,"भाजपा का एक कार्यकर्ता आज मुख्यमंत्री का विश्वास मत हासिल किया है और पहली भी NDA की सरकार थी अब भी NDA की सरकार है तो सम्राट चौधरी को बहुत-बहुत बधाई।" pic.twitter.com/qehD8Mc3ds
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 24, 2026